सोनाली फोगाट के फार्म हाउस सहित उसकी 50 कनाल जमीन को सुधीर सांगवान पट्टे पर लेना चाहता था। सीधे तौर पर वह फार्म हाउस की लीज अपने नाम न करवा कर उसने क्रिएटिव एग्रीटेक फर्म बनाई थी। इसका पता कच्चा चमारिया रोड, रोहतक दिया गया था।
सुधीर सांगवान ने लीज के लिए जो कागजात तैयार करवाए वे इसी फर्म के नाम से हैं। इस लीज डीड में सुधीर ने अपना पता हिसार के कृष्ण नगर लिखवाया है। गोवा पुलिस ने लीज के लिए तैयार कराए गए दस्तावेज केस फाइल के साथ अटैच किए हैं।
गोवा पुलिस ने गुरुवार को हिसार तहसील में आकर सोनाली फोगाट की जमीन से संबंधित कागजात हासिल किए। उपलब्ध कागजातों के अनुसार ढंढूर गांव स्थित फार्म हाउस की 50 कनाल जमीन (सवा छह एकड़ जमीन) 14 दिसंबर 1989 से 13 दिसंबर 2088 तक 500 रुपये वार्षिक दर पर 99 साल की लीज पर दी गई थी।
2 of 5
सोनाली फोगाट की मौत के मामले में जांच करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस जमीन की लीज को समाप्त करते हुए सेक्टर-15 निवासी दो भाइयों रमेश्वर सिंह व रघुबीर सिंह ने 13 जून 2022 को सोनाली फोगाट व उसकी बहन रेमन फोगाट को वापस कर दिया। सोनाली के नाम 41/100 भाग, यशोधरा के नाम 9/100, रेमन के नाम 1/2 भाग था। बता दें कि अब इस जमीन का मालिकाना हक इन तीनों के नाम ही था। सोनाली और रेमन के पति की पहले ही मौत हो चुकी है।
3 of 5
Sonali Phogat
- फोटो : Social Media
इस जमीन में से 12.5 कनाल जमीन सुधीर सांगवान सोनाली फोगाट से पांच हजार रुपये प्रतिमाह राशि पर 17 जून 2022 से 16 जून 2032 तक दस साल के लिए लीज पर लेना चाहता था। लीज डीड में दस साल की अवधि की जगह 18 साल लिखी हुई है। इस लीज डीड का पंजीकरण करवाने के लिए उसने 25 जून और 12 अगस्त व एक अन्य दिन तीन बार टोकन लिया। इन तारीख पर सोनाली तहसील कार्यालय नहीं पहुंच सकी।
4 of 5
sonali Phogat
- फोटो : इंस्टाग्राम
बैंक से रुपये निकालने का काम भी सुधीर करता था
गोवा पुलिस की टीम सीआईए टीम के साथ सोनाली फोगाट के बैंक खातों की डिटेल लेने के लिए एक्सिस और एसबीआई बैंक गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार बैंक अधिकारियों से गोवा पुलिस को पता चला कि अक्सर सुधीर सांगवान ही पेमेंट लेने के लिए आता। बैंक से रुपयों का लेनदेन वहीं करता था। गोवा पुलिस टीम ने बैंक से खातों की लेन देन रिपोर्ट ली है। गोवा पुलिस इस जांच में जुटी है कि सोनाली के बैंक खाते से किस-किस को पैसा जाता था। उसके पास कहां से आता था। इसके बैंक की ट्रांजेक्शन से सुधीर सांगवान का क्या कनेक्शन था।
5 of 5
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
गोवा पुलिस की टीम सोनाली फोगाट की प्रॉपर्टी की जानकारी के लिए आई थी। हमारे पास जो रिकॉर्ड था वह हमने उपलब्ध करा दिया। सोनाली की ढंढूर स्थित जमीन के दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं। लीज के लिए बनाए गए डाक्यूमेंट की प्रति भी गोवा पुलिस को सौंपी दी है। - एचके गुप्ता, नायब तहसीलदार, हिसार
हमने जमीन के संबंधित रिकॉर्ड ले लिया है। बैंक से कुछ जानकारी ली है। हमने अन्य विस्तृत जानकारी के लिए बैंक अधिकारियों को कहा है। - डारेन डिस्कोटा, इंस्पेक्टर, गोवा पुलिस