फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba police warned 64 history-sheeters, acted against 105, jailed 50 warrant holders to maintain peace.

सीजी: गणेश उत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बदमाशों पर शिकंजा, 64 गुंडों की लगाई क्लास; 105 पर कार्रवाई

Mon, 14 Sep 2026 07:16 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2026 07:16 PM IST
सार

गणेश उत्सव में खलल डालने वालों को कोरबा पुलिस ने पहले ही चेतावनी दे दी है। निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर समझाइश दी गई, वहीं वारंटियों और लंबित अपराधों के आरोपियों समेत 105 लोगों पर कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
Korba police warned 64 history-sheeters, acted against 105, jailed 50 warrant holders to maintain peace.
64 बदमाशों को बुलाकर थाने में क्लास,एक दिन में 105 में 50 जेल

विस्तार

कोरबा जिले में गणेश चतुर्थी और त्योहार को देखते हुए कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहरी क्षेत्र के कोतवाली, सिविल लाइन, मानिकपुर चौकी, सीएसईबी चौकी और बालको क्षेत्र के अपराधी, गुंडा निगरानी बदमाश और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पुलिस ने थाने बुलाकर सख्त हिदायत दी।
विज्ञापन


कोतवाली थाना परिसर में 64 निगरानी बदमाशों और गुंडों को तलब कर पुलिस ने क्लास ली। स्पष्ट चेतावनी दी गई कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की गुंडागर्दी, दादागिरी या अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुधर जाओ नहीं तो सुधार दिए जाओगे। जो बदमाश उपस्थित नहीं हुए उन्हें थाना आकर हाजिरी लगाने को कहा गया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने तथा जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से असामाजिक तत्वों, पूर्व बदमाशों, फरार आरोपियों और लंबित अपराधों के आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई तेज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के तहत एक ही दिन में 105 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।50 गिरफ्तारी वारंट तामील कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।10 स्थायी वारंट तामील कर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ा गया 43 लंबित अपराधों के आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।2 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।शांति और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता।


कोरबा पुलिस ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों और पूर्व बदमाशों पर सतत निगरानी रखी जा रही है। फरार आरोपियों, वारंटियों और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि गणेश उत्सव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

64 बदमाशों को बुलाकर थाने में क्लास,एक दिन में 105 में 50 जेल

64 बदमाशों को बुलाकर थाने में क्लास,एक दिन में 105 में 50 जेल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed