फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखपुर वासियों को बारिश ने किया बेहाल, घरों में घुसा पानी, तस्वीरों में देखें टापू बन गए कई इलाके

Fri, 25 Sep 2020 01:40 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Sep 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
Weather news Water logging in city after heavy rain during Monsoon depart from gorakhpur
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई इलाकों की हालत बेहद खराब है। सड़क-गली तो पानी से लबालब हैं ही, घरों में भी पानी घुस गया है। कुछ इलाकों की स्थिति टापू जैसी हो गई है। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। रोजमर्रा की जरूरत पूरी करने के लिए लोग खुद के बनाए लकड़ी के पुल का सहारा लेने को मजबूर हैं।

Weather news Water logging in city after heavy rain during Monsoon depart from gorakhpur
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।

विदा हो रहा मानसून इस बार जमकर बरस रहा है। इसके चलते शहर के कई इलाकों की स्थिति बदतर हो गई है। शहर के रुस्तमपुर, गोपलापुर, दाउदपुर, महुई सुघरपुर, इलाहीबाग, गीताप्रेस रोड, नहर रोड, मियां बाजार, खुनीपुर, लालडिग्गी चौराहा, साहबगंज समेत कई अन्य इलाकों के लोग बृहस्पतिवार को भी घर से बाहर निकलने के लिए जूझते रहे। जिला अस्पताल परिसर, कलेक्ट्रेट परिसर में पानी भरने से यहां आने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हुई।

Weather news Water logging in city after heavy rain during Monsoon depart from gorakhpur
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।

रेलवे यांत्रिक कारखाना: पानी भरा
रेलवे यांत्रिक कारखाना में बारिश का पानी जमा हो गया है। जिससे काम में कठिनाई आ रही है। पीआरकेएस के मंडल मंत्री आरपी भट्ट ने कारखाना के अधिकारियों से मुलाकात कर समस्या को लेकर ज्ञापन दिया।
तारामंडल इलाका फिर जलमग्न
तारामंडल इलाके में सर्विस लेन पर घुटने तक पानी भर गया है। सिद्धार्थनगर समेत कई कॉलोनियां भी जलमग्न हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather news Water logging in city after heavy rain during Monsoon depart from gorakhpur
गोरखपुर में जलभराव। - फोटो : अमर उजाला।

शिवाजी नगर:  घर से निकलना मुश्किल
महुई सुघरपुर वार्ड में सूर्या हॉस्पिटल के ठीक पीछे वाली सड़क पूरी तरह से पानी में डूबी है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कुछ घरों में पानी भी घुस गया। अर्जुन लाल श्रीवास्तव के मकान के आसपास पानी भर गया है। दरअसल यहां की सड़क काफी नीचे हो गई है। क्षेत्र के लोग कई बार इस सड़क को ऊंची करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।

विज्ञापन
Weather news Water logging in city after heavy rain during Monsoon depart from gorakhpur
नाले में टूटकर गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला।

दाउदपुर में गोपलापुर के पास एक दीवार टूटकर नाले में गिर गई। इससे पानी की निकासी पूरी तरह से बंद हो गई और दाउदपुर के अलावा गोपलापुर में भी पानी भरने लगा। जानकारी मिलने पर नगर निगम की टीम ने जेसीबी से नाले में गिरी दीवार हटाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed