{"_id":"6afe1494995488caf3029599","slug":"gorakhpur-news-gorakhpur-university-lags-behind-in-tablet-distribution-assessment-district-magistrate-expresses-displeasure-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1523296-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: टैबलेट वितरण की मार्किंग में गोरखपुर विश्वविद्यालय फिसड्डी, डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: टैबलेट वितरण की मार्किंग में गोरखपुर विश्वविद्यालय फिसड्डी, डीएम ने जताई नाराजगी
Thu, 19 Nov 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
18 नवंबर की शाम तक शत-प्रतिशत मार्किंग पूरी करने के निर्देश, 20 को सुबह छह बजे पहुंचेंगे विद्यार्थी
गोरखपुर। स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण की तैयारियों में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की लापरवाही सामने आई है। जिलाधिकारी की समीक्षा में विश्वविद्यालय में लाभार्थियों की वितरण मार्किंग (चिह्नित लाभार्थी) की स्थिति बेहद खराब मिली। इस पर कुलपति के निर्देश पर कुलसचिव डीके श्रीवास्तव ने 17 नवंबर को सभी संकायों और विभागों के नोडल अधिकारियों को बुधवार यानी 18 नवंबर की शाम तक शत-प्रतिशत मार्किंग पूरी करने के निर्देश दिए थे लेकिन शतप्रतिशत मार्किंग नहीं हो सकी है।
कुलसचिव की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने संकाय और विभाग के लाभार्थी छात्र-छात्राओं से संपर्क कर मार्किंग का काम पूरा कराएं। इसके बाद चिह्नित लाभार्थियों की सूची विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराएं। विद्यार्थियों को यह भी सूचित करना होगा कि टैबलेट वितरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें 20 नवंबर को सुबह छह बजे विश्वविद्यालय परिसर में पहुंचना है।
टैबलेट वितरण कार्यक्रम रामगढ़ताल के पास स्थित चंपा देवी पार्क में प्रस्तावित है। विश्वविद्यालय परिसर से जिला प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई बसों से विद्यार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए बसवार प्रभारियों की ड्यूटी भी लगाई जा रही है।