{"_id":"6afe13d62a046e098909a2c3","slug":"you-will-be-able-to-conduct-self-enumeration-from-anywhere-right-from-the-comfort-of-your-homeno-hassle-involved-vaishali-shukla-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1523118-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे कहीं से भी कर सकेंगे स्वगणना, नहीं होगी परेशानी : वैशाली शुक्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे कहीं से भी कर सकेंगे स्वगणना, नहीं होगी परेशानी : वैशाली शुक्ला
Thu, 19 Nov 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद में अधिकारियों ने प्रोजेक्टर से समझाई ऑनलाइन प्रक्रिया, 30 नवंबर तक कर सकेंगे स्वगणना
लोगों ने गोपनीयता और डेटा सुरक्षा को लेकर पूछे सवाल
गोरखपुर। जनगणना के लिए अब लोगों को घर पर प्रगणक के पहुंचने का इंतजार नहीं करना होगा। वे घर बैठे या देश में कहीं से भी ऑनलाइन स्वगणना कर सकेंगे। इसके लिए 16 से 30 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। बुधवार को अमर उजाला के सिटी ऑफिस में आयोजित संवाद में स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर वैशाली शुक्ला और असिस्टेंट डायरेक्टर शैलेंद्र कुमार ने 28 लोगों को स्वगणना की पूरी प्रक्रिया समझाई। इसमें शिक्षक, अधिवक्ता, व्यापारी और विद्यार्थी शामिल हुए।
स्टैटिस्टिकल इन्वेस्टिगेटर वैशाली शुक्ला ने प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाइन स्वगणना की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से बताई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने 16 नवंबर को स्वगणना का शुभारंभ किया है। इसके लिए संबंधित वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले राज्य का चयन करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर दर्ज करने पर ओटीपी आएगा। कैप्चा भरने और भाषा चुनने के बाद लोकेशन का सत्यापन करना होगा। फिर जिला, शहर या गांव का चयन कर मैप पर अपना पता सुनिश्चित करना होगा।
इसके बाद परिवार के मुखिया और सभी सदस्यों के नाम, जन्मतिथि सहित कुल 76 सवालों के जवाब देने होंगे। प्रश्नों में राष्ट्रीयता, धर्म और जाति से जुड़ी जानकारियां भी मांगी जाएंगी। जाति का नाम नहीं बताने का विकल्प भी उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वगणना के दौरान दी गई सभी जानकारियां गोपनीय रखी जाएंगी।
विज्ञापन
वैशाली शुक्ला ने बताया कि किरायेदारों को भी उसी स्थान पर अपनी गणना करानी होगी, जहां वे वर्तमान में रह रहे हैं। एक व्यक्ति की अलग-अलग स्थानों पर गणना नहीं कराई जानी चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने पर जोर
संवाद में विनय पाठक ने कहा कि स्वगणना को लेकर लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की जरूरत है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में अभी कई लोग ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया से परिचित नहीं हैं। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वेबसाइट पर प्रक्रिया आसानी से पूरी हो रही है, लेकिन इसके लिए पहले लोगों को सही जानकारी देना जरूरी है। पूजा गुप्ता ने भी कहा कि ऑनलाइन स्वगणना शुरू करने से पहले लोगों को इसकी पूरी प्रक्रिया समझाई जानी चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लोगों ने पूछे सवाल, अधिकारियों ने दूर की शंकाएं
संवाद के दौरान लोगों ने स्वगणना की प्रक्रिया, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा और ऑनलाइन फॉर्म में संशोधन को लेकर सवाल किए। अधिकारियों ने उनकी जिज्ञासाओं का जवाब दिया।
सवाल : अगर कोई व्यक्ति घर आकर हमारी व्यक्तिगत जानकारी मांगता है तो उसकी पहचान कैसे सुनिश्चित करें?
जवाब : घर पर प्रगणक पहुंचें तो घबराने की जरूरत नहीं है। सबसे पहले उनका पहचान पत्र देखें और पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही जानकारी साझा करें।
सवाल : परिवार के मुखिया का नाम बदलना हो तो क्या ऐसा संभव है?
जवाब : हां, स्वगणना के दौरान मुखिया का नाम बदलने का विकल्प दिया गया है।
सवाल : क्या भविष्य में लोगों का डेटा सार्वजनिक या लीक हो सकता है?
जवाब : स्वगणना में दी गई सभी जानकारियां गोपनीय रखी जाती हैं। इन्हें किसी अन्य के साथ साझा नहीं किया जाता।
सवाल : ऑनलाइन फॉर्म भरने में परेशानी होने पर कहां संपर्क करें?
जवाब : किसी भी तरह की दिक्कत होने पर 1855 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। वहां से आवश्यक जानकारी और सहायता मिलेगी।
सवाल : अभी शहर से लेकर गांव तक लोगों को स्वगणना की पर्याप्त जानकारी नहीं है। इसके लिए क्या व्यवस्था होगी?
जवाब : लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग ऑनलाइन स्वगणना कर सकें।
-- -- -- -- -- -- -- -
संवाद में ये लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में अनूप श्रीवास्तव, सुभाष पांडेय, आदित्य विश्वकर्मा, रूपेश कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार, मनजीत सिंह, गुरविंदर कौर, जयवर्धन सिंह, सूरज पांडेय, सौरभ श्रीवास्तव, डिंपल शुक्ला, पूजा गुप्ता, उपेंद्र नाथ श्रीवास्तव, विनोद प्रताप, गोविंद राव, राज उत्सव, डॉ. शुभम शुक्ला, विनय श्रीवास्तव, आशुतोष धर द्विवेदी, आयुष दूबे, कीर्ति दूबे, विनय पाठक, गौरी शंकर सरावगी, अभिषेक शाही, बृजेश कुमार, शब्बीर, अर्चना मिश्रा और प्रियंका मिश्रा सहित 28 लोग उपस्थित रहे।