Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Wahid Ansari, killed in an encounter in Ambedkarnagar, was wanted by the Cantt police station

Gorakhpur News: कैंट थाने का वांछित था अंबेडकरनगर एनकाउंटर में मारा गया वाहिद अंसारी

Thu, 19 Nov 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Wahid Ansari, killed in an encounter in Ambedkarnagar, was wanted by the Cantt police station
बिट्टू इंदौरी की गिरफ्तारी के बाद असलहा तस्करी में सामने आया था नाम
विज्ञापन

विवेचना के दौरान कैंट पुलिस ने बनाया था आरोपी, एसटीएफ भी कर रही थी तलाश
सुपारी लेकर हत्याएं करने और हथियारों की सप्लाई में थी संलिप्तता
35 मामलों में दर्ज था आपराधिक इतिहास, गाजीपुर छोड़ सुल्तानपुर में बना लिया था ठिकाना
गोरखपुर। अंबेडकरनगर में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया 35 वर्षीय वाहिद अंसारी गोरखपुर के कैंट थाने से भी वांछित था। असलहा तस्कर बिट्टू इंदौरी की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में वाहिद का नाम सामने आया था। इसके बाद कैंट पुलिस ने असलहा तस्करी से जुड़े मामले की विवेचना के दौरान उसका नाम भी अभियुक्तों में शामिल किया था। तभी से कैंट पुलिस के साथ एसटीएफ भी उसकी तलाश कर रही थी। पुलिस के अनुसार वाहिद पूर्वांचल में हथियारों की सप्लाई के साथ सुपारी लेकर हत्याएं भी करता था।
मध्य प्रदेश से पूर्वांचल तक असलहा तस्करी का नेटवर्क संचालित करने वाले बिट्टू इंदौरी उर्फ देवेंद्र सक्सेना को बीते 31 अक्तूबर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ में सामने आया था कि वह सुपारी किलर वाहिद अंसारी के साथ मध्य प्रदेश और हरियाणा से पूर्वांचल के कई जिलों में हथियारों की सप्लाई का नेटवर्क चला रहा था। गोरखपुर में हत्या की वारदात के लिए खजनी के गिरोह को भी उसने ही असलहा उपलब्ध कराया था। एसटीएफ के मुताबिक बिट्टू मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा से स्थानीय कारीगरों के जरिये पिस्टल खरीदता था। वह 15 से 30 हजार रुपये में हथियार खरीदकर 35 से 40 हजार रुपये में आगे बेचता था। गोरखपुर तक हथियार पहुंचाने के लिए 10 हजार रुपये अलग से लेता था। इसके बाद कैंट पुलिस ने विवेचना के दौरान वाहिद अंसारी को पूर्व में दर्ज प्राथमिकी में आरोपी बनाया था। इसके बाद से एसटीएफ और कैंट पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

--
बिट्टू इंदौरी से जुड़ने के बाद बढ़ी थी तलाश
वाहिद गाजीपुर जिले के बहरियाबाद का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक वह बिट्टू इंदौरी गिरोह का सक्रिय सदस्य था और उसके खिलाफ 35 आपराधिक मामले दर्ज थे। बिट्टू इंदौरी की गिरफ्तारी के बाद असलहा तस्करी के नेटवर्क की जांच में वाहिद की भूमिका सामने आई थी। कैंट थाने में दर्ज मुकदमे की विवेचना में नाम बढ़ाए जाने के बाद गोरखपुर पुलिस भी उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रेम विवाह के बाद सुल्तानपुर में बनाया ठिकाना
पुलिस के मुताबिक वाहिद ने काफी समय पहले गाजीपुर छोड़कर सुल्तानपुर में ठिकाना बना लिया था। वहां उसने प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह सुल्तानपुर में रहकर ही आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। अलग-अलग जिलों में दर्ज मामलों और असलहा तस्करी के मामले में उसका नाम सामने आने से उसका आपराधिक नेटवर्क कई जिलों तक फैला होने की बात सामने आई थी।

--
जांच में 20 आरोपी गिरफ्तार
बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गिरोह से जुड़े अंतरराज्यीय असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच में एसटीएफ और कैंट पुलिस अब तक 21 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में कुल 31 लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें पीएसी का एक जवान समेत अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। बिट्टू से पूछताछ के आधार पर पुलिस को तस्करी के नेटवर्क और हथियारों की सप्लाई से जुड़े नए सुराग मिलने की उम्मीद है। जांच एजेंसियां फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed