Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   The brother who set out to fetch his sister will never return.

Gorakhpur News: जिस बहन को लेने निकला था भाई, वह कभी लौटकर नहीं आएगा

Thu, 19 Nov 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
The brother who set out to fetch his sister will never return.
- कक्षा 10 में पढ़ने वाले आर्य वर्धन की मौत ने परिवार की खुशियां छीन लीं
विज्ञापन

- घर में पसरा मातम, माता-पिता की आंखों में बेटे को खोने का दर्द
गोरखपुर। दोपहर तक घर में सबकुछ सामान्य था। किसी को अंदाजा नहीं था कि चंद मिनटों में परिवार की दुनिया उजड़ जाएगी। भाजपा नेता ओंकार सिंह का 14 वर्षीय बेटा आर्य वर्धन अपनी बहन समृद्धि को लेने पैदल चौराहे की तरफ निकला था। बहन को लेने गया भाई खुद कभी घर नहीं लौटेगा, यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था।
आर्य वर्धन केंद्रीय विद्यालय नंदानगर में कक्षा 10 का छात्र था। परिवार के लिए वह सिर्फ बड़ा बेटा नहीं बल्कि उम्मीदों और सपनों का सहारा था। पढ़ाई की उम्र में उसके सामने पूरी जिंदगी पड़ी थी। माता-पिता ने भी उसके भविष्य को लेकर न जाने कितने सपने संजो रखे होंगे। मगर बुधवार दोपहर रोड शो में शामिल जेसीबी की चपेट में आने से सबकुछ एक झटके में खत्म हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग उसे लेकर एम्स पहुंचे। परिवार को उम्मीद रही होगी कि डॉक्टर उनके बेटे को बचा लेंगे लेकिन अस्पताल में मिली मौत की खबर ने सारी उम्मीदें तोड़ दीं। जिस घर में बेटे की आवाज गूंजती थी, वहां अचानक सन्नाटा छा गया। माता-पिता के लिए इस सच को स्वीकार करना मुश्किल है कि उनका बेटा अब कभी दरवाजे पर दस्तक नहीं देगा।
विज्ञापन

बेटे को खोने का दर्द और कार्रवाई की चिंता परिवार को भीतर तक तोड़ रही थी। इसी पीड़ा के बीच परिजनों ने न्याय की मांग को लेकर सड़क पर धरना दिया। पिता ने जेसीबी चालक और रोड शो में उसे शामिल कराने वाले आयोजक पर कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed