भारत बायोटेक की ओर से कोरोना के लिए बनाई गई कोवैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल अब बीआरडी मेडिकल कॉलेज में होगा। इसमें हर उम्र और वर्ग के लोगों को शामिल किया जाएगा। इससे पहले दो फेज का ट्रायल के शहर के राणा हॉस्पिटल में हो चुका है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने बताया कि इसे लेकर शासन की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
खुशखबर: बीआरडी में होगा कोवैक्सीन के तीसरे फेज का ट्रायल, शासन ने जारी किया निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का ट्रायल देशभर में 12 संस्थानों में किया गया है। इसमें गोरखपुर का राणा हॉस्पिटल भी शामिल था। हॉस्पिटल में 31 जुलाई को पहले फेज के ट्रायल में 11 लोगों को कोवैक्सीन का डोज दिया गया था। सभी की सेहत ठीक मिलने पर 14 अगस्त को इन्हीं 11 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई थी। इसकी रिपोर्ट भी भारत बायोटेक और इंडियन मेडिकल काउंसिल ऑफ रिसर्च (आईसीएमआर) को भेजी गई थी। अब तीसरे फेज का ट्रायल शुरू हुआ है।
इस बीच अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने तीसरे फेज के ट्रायल के लिए प्रदेश के एसपीजीआई और बीआरडी मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दी है। इसे लेकर उन्होंने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को पत्र भी भेजा है। इसकी पुष्टि प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने की है।
हर आयु वर्ग के लोग होंगे तीसरे फेज के ट्रायल में शामिल
विशेषज्ञों के अनुसार किसी भी वैक्सीन का ट्रायल तीसरे फेज का सबसे महत्वूपर्ण होता है। इस फेज में 12 वर्ष से ऊपर और 60 साल से कम उम्र के लोगों को वांलटियर के तौर पर शामिल किया जाता है। इनकी संख्या भी अधिक रहती है। यही वजह है कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। क्योंकि इससे पूर्व हुए दो फेज के ट्रायल में केवल 11 वालंटियर ही मिले थे।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गणेश कुमार ने कहा कि बुधवार को पत्र मिला है। वैक्सीन के ट्रायल के लिए सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। कितने लोगों पर ट्रायल होना है इसकी गाइडलाइन बाद में आएगी। उसी अनुसार वैक्सीन का ट्रायल किया जाएगा।