Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur News: Unnecessary use of antibiotics is weakening the effectiveness of medicines

Gorakhpur News: एंटीबायोटिक्स का बेवजह इस्तेमाल कमजोर कर रहा दवाओं का असर

Thu, 19 Nov 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Gorakhpur News: Unnecessary use of antibiotics is weakening the effectiveness of medicines
- एम्स में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जागरूकता सप्ताह शुरू, बिना सलाह एंटीबायोटिक लेने से बचें
विज्ञापन

- विशेषज्ञों ने बताया- गलत इस्तेमाल से दवाओं का असर हो सकता है कम, सामान्य संक्रमणों का इलाज भी बनेगा मुश्किल
गोरखपुर। बिना डॉक्टर की सलाह एंटीबायोटिक लेना और दवा का कोर्स बीच में छोड़ना सेहत पर भारी पड़ सकता है। इससे बैक्टीरिया में दवाओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता विकसित होने लगती है और संक्रमण का इलाज मुश्किल हो जाता है। इस समस्या के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए एम्स गोरखपुर में विश्व एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की गई।
ओपीडी भवन के भूतल पर आयोजित कार्यक्रम में मरीजों और तीमारदारों को एंटीबायोटिक दवाओं के सही इस्तेमाल की जानकारी दी गई। माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन विभाग के सहयोग से यह कार्यक्रम आयोजित किया। विशेषज्ञों ने बताया कि एंटीबायोटिक का इस्तेमाल केवल डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। सर्दी-जुकाम और फ्लू जैसे वायरल संक्रमणों में इन दवाओं की जरूरत नहीं होती। बिना चिकित्सकीय सलाह दवा लेना या निर्धारित अवधि से पहले कोर्स बंद करना नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने संक्रमण से बचाव के लिए नियमित रूप से हाथ धोने और साफ-सफाई रखने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस यानी रोगाणुओं पर दवाओं का असर कम होना दुनियाभर में सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बन रहा है। इसकी वजह से सामान्य संक्रमणों का इलाज भी कठिन हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताहभर होंगे जागरूकता कार्यक्रम
जागरूकता सप्ताह के तहत ई-पोस्टर, स्लोगन और रील प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, मेडिकल एजुकेशन, जागरूकता रैली और क्विज के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

कार्यक्रम में संस्थान की डीन डॉ. महिमा मित्तल, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अजय भारती, डॉ. आनंद मोहन दीक्षित और डॉ. हीरा तात भल्ला समेत विभिन्न विभागों के चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed