{"_id":"6077c9718ebc3e24664a1682","slug":"up-panchayat-election-2021-live-update-sant-kabir-nagar-panchayat-chunav-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP Panchayat Election 2021: संतकबीरनगर में पांच बजे तक 60.56 फीसदी मतदान, तस्वीरों में दिनभर की हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Panchayat Election 2021: संतकबीरनगर में पांच बजे तक 60.56 फीसदी मतदान, तस्वीरों में दिनभर की हलचल
अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 15 Apr 2021 07:28 PM IST
सार
शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का निरीक्षण जारी है। यहां जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 509 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
1 of 7
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में संतकबीरनगर जिले में गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। यहां शाम छह बजे तक वोट डाला जाएगा। लोगों में मतदान को लेकर काफी उत्साह है। सुबह से ही जनपद के सभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लग गईं। वहीं मतदान के दौरान धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के हकीमराई गांव में एक पक्ष नाबालिग से मतदान कराने का विरोध कर रहा था। जिसको लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्ष में ईंट पत्थर भी चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों प्रधान प्रत्याशियों को हिरासत में ले लिया है। वहीं जिले में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का निरीक्षण जारी है। यहां जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कुल 509 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इसके साथ ही ग्राम प्रधान पद के 4545, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के 3962 व ग्राम पंचायत सदस्य पद के 6760 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। यहां देखें पल-पल की अपडेट...
2 of 7
मतदान केंद्र का निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बखिरा थाना क्षेत्र के पसाई मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
3 of 7
वोट डालने के लिए लाइन में लगे मतदाता।
- फोटो : अमर उजाला।
जिले में मतदान के लिए लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। यहां लाइन में लगे सभी मतदाता अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
पंचायत चुनाव के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ड्रोन कैमरे से बूथों का निगरानी किया गया।
विज्ञापन
5 of 7
पंचायत चुनाव।
- फोटो : अमर उजाला।
पंचायत चुनाव में पहली बार वोट डालने का अधिकार मिलने पर युवतियों में खुशी की लहर।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।