{"_id":"60a5e7a58ebc3e6ac74e8583","slug":"todays-active-corona-cases-and-death-cases-in-gorakhpur-19-may-2021","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण की दर घटी: गोरखपुर में 24 घंटे में मिले 358 नए संक्रमित, 17 मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण की दर घटी: गोरखपुर में 24 घंटे में मिले 358 नए संक्रमित, 17 मरीजों की मौत
Thu, 20 May 2021 10:12 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 20 May 2021 10:12 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के बीच बुधवार को मरीजों की संख्या में कमी देखी गई है। विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के अंदर केवल 358 नए मरीज मिले हैं। वहीं बीआरडी मेडिकल कॉलेज में 17 मरीजों की मौत हुई है। इसमें सात गोरखपुर के अलावा कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया, आजमगढ़, हमीरपुर के लोग शामिल हैं। हालांकि विभाग ने चार नई मौतों के साथ सात पुरानी मौत के आंकड़ों को भी पोर्टल पर अपलोड कर दिया है। इसकी वजह से कुल मौंतों की संख्या 587 हो गई है।
कोरोना का कहर
- फोटो : ANI
अन्य मृतकों में कुशीनगर की तीन महिलाएं और दो पुरुष, महराजगंज की महिला, हमीरपुर जिले का एक युवक, आजमगढ़ का एक युवक, देवरिया के दो युवक शामिल हैं। सीएमओ ने अपील है कि लोग कोविड प्रोटोकाल का पालन करें।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
तीसरे दिन भी संक्रमित से ज्यादा 647 मरीज हुए ठीक
कोरोना संक्रमण के बीच राहत भरी खबर यह भी है कि अब मरीजों के मिलने की रफ्तार से ज्यादा ठीक वालों की संख्या है। बुधवार को 24 घंटे ते अंदर 647 मरीज ठीक हुए हैं। इन मरीजों के ठीक होने पर विभाग ने राहत की सांस ली है।

- फोटो : पीटीआई
समिति के अध्यक्ष को भातृ शोक
सहारा इस्टेट आवासीय कल्याणकारी समिति के अध्यक्ष डॉ एपी त्रिपाठी के बड़े भाई सुभाष त्रिपाठी का बुधवार को निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा था। दूसरी तरफ सहारा इस्टेट परिसर के न्यू यमन निवासी देवेंद्र प्रसाद मिश्र के भाई एसपी मिश्रा का लखनऊ में निधन हो गया।

- फोटो : अमर उजाला।
सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता पद से सेवानिवृत्त एसपी मिश्रा भी कोरोना संक्रमित थे। वह ठीक होकर घर आ चुके थे। अचानक तबीयत बिगड़ी और निधन हो गया। सहारावासियों ने निधन पर दुख जताया है।