Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Single-use plastic poses a threat to the environment and health; people were made aware.

Gorakhpur News: सिंगल यूज प्लास्टिक से पर्यावरण और सेहत को खतरा, लोगों को किया जागरूक

Sat, 21 Nov 2026 03:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 21 Nov 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Single-use plastic poses a threat to the environment and health; people were made aware.
- नगर निगम ने दुकानदारों और आमजन से प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने की अपील की
विज्ञापन




गोरखपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और इसके प्रतिबंध को लेकर नगर निगम की ओर से शुक्रवार को जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान आमजन और दुकानदारों को सिंगल यूज प्लास्टिक के पर्यावरण, जल निकासी व्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। अभियान में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट धनंजय कुमार और एनकैप कंसल्टेंट आनंद गौरव यादव ने भी सहभागिता की। लोगों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही प्लास्टिक की जगह कपड़े और जूट के थैलों का प्रयोग करने की अपील की गई।

अभियान के दौरान बताया गया कि प्लास्टिक कचरा नालियों में पहुंचकर जल निकासी व्यवस्था को प्रभावित करता है। इसके साथ ही पर्यावरण प्रदूषण और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी खतरा बढ़ता है। नगर निगम की टीम ने आमजन और दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूरी तरह बंद करने और स्वच्छ एवं प्रदूषणमुक्त गोरखपुर के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed