अरब सागर में उठे तूफान की वजह से गोरखपुर का मौसम भी बदल गया है। बुधवार देर शाम से शुरू हुई गरज के साथ झमाझम बारिश गुरुवार को भी जारी है। बता दें कि बुधवार की सुबह से आकाश में बादल छाए रहे। जहां दिन में कई बाद हल्की बूंदाबांदी भी होती रही, वहीं देर शाम से शुरू हुई बारिश अभी तक जारी है। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है। दरअसल शनिवार को अरब सागर में चक्रवाती तूफान सक्रिय हुआ था। सोमवार को गुजरात के पोरबंदर तट से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान के असर से मध्य प्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।
2 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
जिसकी वजह से एक टर्फ लाइन मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश होते हुए नेपाल बिहार और झारखंड तक जा रही है। इस कम दबाव के क्षेत्र की वजह से गोरखपुर के ऊपर 17 मई से ही बादल छाए हुए हैं। तब से मौसम काफी सुहाना बना हुआ है।
3 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
जहां अधिकतम तापमान में करीब 11 डिग्री तक गिरावट आ गई है। वहीं न्यूनतम पारा भी लुढ़क गया है, जिसकी वजह से रात भी ठंडी हो गई है। फिलहाल अगले दो दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
4 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडे ने बताया कि इस चक्रवाती तूफान की वजह से गोरखपुर के ऊपर 17 मई से ही हल्के बादल छाने शुरू हो गए हैं।
5 of 5
गोरखपुर में बारिश।
- फोटो : अमर उजाला।
मंगलवार, बुधवार के अलावा गुरुवार को भी इसका अच्छा खासा असर रहा। 21 मई को भी गोरखपुर के पूरे जिले में अच्छी खासी बारिश की संभावना है। गोरखपुर एवं आसपास के इलाकों में 10 से 15 मिलीमीटर बारिश हो सकती है।