{"_id":"5eede46783c1ea004532c383","slug":"surya-grahan-solar-eclipse-june-2020-latest-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आसमान में दिखेगा 'छल्लेदार' सूर्य ग्रहण, ज्योतिष के अनुसार हो सकता है बड़ा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में दिखेगा 'छल्लेदार' सूर्य ग्रहण, ज्योतिष के अनुसार हो सकता है बड़ा नुकसान
विवेक सिंह, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 21 Jun 2020 08:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
solar eclipse
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2020 की सबसे बड़ी खगोलीय घटना 21 जून को सूर्य ग्रहण के रूप में होगी। गोरखपुर के लोगों को 21 जुलाई 2009 के बाद सबसे अधिक समय और अब तक का सबसे बड़ा ग्रहण देखने को मिलेगा। इस दौरान दौरान सूर्य का लगभग 88 प्रतिशत हिस्सा चंद्रमा द्वारा ढक लिया जाएगा।
2 of 5
solar eclipse
- फोटो : अमर उजाला।
सुबह 10 बजकर 20 मिनट के आसपास आरंभ हो जाएगा और दोपहर 1 बजकर 49 मिनट समाप्त हो जाएगा। सूर्य ग्रहण दोपहर 12 बजकर 2 मिनट के करीब चरम पर होगा। इस सूर्य ग्रहण को वैज्ञानिकों ने वलयाकार या छल्लेदार सूर्य ग्रहण का बताया है।
3 of 5
solar eclipse
- फोटो : अमर उजाला।
क्षेत्रीय वैज्ञानिक अधिकारी महादेव पांडेय ने बताया कि सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है। इस छल्लेदार सूर्य ग्रहण को देखने के लिये खगोल शास्त्री इंतजार करते हैं। वर्ष 2009 के बाद इस तरह की खगोलीय घटना सामने नहीं आई। 12 साल बाद इंतजार खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
solar eclipse
- फोटो : अमर उजाला।
इस सूर्यग्रहण का इंतजार खगोलीय शास्त्री काफी समय से कर रहे थे। यह छल्लेदार सूर्य ग्रहण होगा और गोरखपुर में आंशिक दिखेगा। राजस्थान, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों से पूर्ण छल्लेदार दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि नक्षत्रालय की ओर से ऑनलाइन स्क्रीन के माध्यम से इसे लोग देख सकें ऐसी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
Surya Grahan
5 जून से 5 जुलाई के बीच पड़ेंगे 3 ग्रहण जानकारी के अनुसार पांच जून से पांच जुलाई तक कुल तीन ग्रहण पड़ने जा रहे हैं। इनको ज्योतिष शुभ नहीं मान रहे हैं। पांच जून से लेकर पांच जुलाई के बीच दो चंद्र और एक सूर्य ग्रहण हैं। ज्योतिष विद्वानों का इस विषय में मत है कि जब भी एक माह में दो से अधिक ग्रहण होते हैं तो परिणाम शुभ नहीं होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।