फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kanpur Encounter News: घायल दारोगा ने विकास दुबे एनकाउंटर की सुनाई आंखों देखी दास्तां, कहा- 'बिल्कुल सामने खड़ी थी मौत'

Thu, 09 Jul 2020 02:31 PM IST
vivek shukla दीपक मिश्रा, गोरखपुर (बढ़पुरवा)।
दीपक मिश्रा, गोरखपुर (बढ़पुरवा)। Published by: vivek shukla Updated Thu, 09 Jul 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: sub Inspector Sudhakar Pandey injured during Vikas Dubey encounter news update
gorakhpur news - फोटो : अमर उजाला।

कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिस कर्मियों के शहीद होने का जिम्मेदार मुख्य आरोपी विकास दुबे अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है। विकास को पकड़ने के लिए कई राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं इस मुठभेड़ में गोरखपुर के रहने वाले दारोगा सुधाकर पांडे घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान लगा कि मौत बिल्कुल सामने खड़ी है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी...

Vikas Dubey Kanpur Encounter News: sub Inspector Sudhakar Pandey injured during Vikas Dubey encounter news update
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला

मंगलवार को फोन पर हाल पूछने पर उन्होंने बताया गया, वह डिस्चार्ज होकर अपने आवास लखनऊ पहुंच चुके हैं, कुछ दिनों में अपने गांव गोरखपुर गोला तहसील के बेलपार पाठक पहुंच जाएंगे। डॉक्टर द्वारा कुछ दिन के लिए बेड रेस्ट दिया गया है। सुधाकर पांडे ने बताया कि विकास दुबे की घर पर होने की सूचना मुखबिर द्वारा मिली, जिस पर क्षेत्राधिकारी स्तर की टीम जिसमें तीन थाने शामिल थे। विकास दुबे के गांव पहुंच गई। पुलिस टीम में लगभग 40 लोग थे। रात के करीब एक बजे पुलिस टीम जब विकास दुबे के गांव पहुंची तो देखा कि रास्ते को जेसीबी लगाकर रोक दिया गया है।

Vikas Dubey Kanpur Encounter News: sub Inspector Sudhakar Pandey injured during Vikas Dubey encounter news update
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला

टीम ने अपनी गाड़ियां वहीं खड़ीं कीं और पैदल विकास के घर पहुंच गई, जिसकी पल-पल की सूचना उसे मिल रही थी, जैसे ही पुलिस गांव पहुंची तो लाइट कट गई। पांडे ने बताया कि विकास के छत के ऊपर कम से कम 30 से 35 की संख्या में हथियार बंद लोग मौजूद थे। पुलिस कुछ समझ पाती उससे पहले विकास दुबे के लोगों ने पुलिस के ऊपर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी और बम भी फेंके। ऐसे में लगा कि अब मौत निश्चित है, आंखों के सामने अंधेरा छा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: sub Inspector Sudhakar Pandey injured during Vikas Dubey encounter news update
Kanpur encounter - फोटो : अमर उजाला

विकास दुबे की टीम के पास 315 बोर की राइफल और 12 बोर के हथियार मौजूद थे, कुछ ही मिनट में बदमाशों ने सैकड़ों राउंड गोलियां पुलिस टीम के ऊपर चला दीं। गोलियां चलते ही पुलिस टीम ने मौके पर मोर्चा संभाला लेकिन बदमाशों ने अंधेरे का लाभ उठाते हुए पुलिस वालों पर हमला किया, लेकिन गांव के लोगों ने भी पुलिस का साथ नहीं दिया।

विज्ञापन
Vikas Dubey Kanpur Encounter News: sub Inspector Sudhakar Pandey injured during Vikas Dubey encounter news update
kanpur encounter - फोटो : amar ujala
पांडे ने बताया कि पुलिस टीम को हमला होने का अंदेशा नहीं था। चौबेपुर थाने का एक सिपाही हमले में शहीद हुआ, शहीद होने वालों में ज्यादा संख्या बिठूर थाने की है। पुलिस टीम में 6 लोग घायल हुए थे जिसमें केवल अभी तक सुधाकर पांडे डिस्चार्ज हुए बाकी 5 लोगों का अभी इलाज चल रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed