फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A unique *darbar* will be set up in Rustampur, where the renowned Goddess Chhinnamastika will be enshrined in a magnificent form.

Gorakhpur News: रूस्तमपुर में सजेगा अनोखा दरबार, अद्भुत स्वरूप में विराजेंगी प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिकार

Tue, 06 Oct 2026 03:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
A unique *darbar* will be set up in Rustampur, where the renowned Goddess Chhinnamastika will be enshrined in a magnificent form.
गोरखपुर। शहर में नवरात्र, दुर्गापूजा और विजयदशमी की तैयारियां अब जमीन पर नजर आने लगी हैं। कहीं मां की प्रतिमाओं में रंग भरे जा रहे हैं तो कहीं पंडालों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी बीच रूस्तमपुर नहर रोड पर इस बार श्रद्धालुओं को मां का अनोखा दरबार देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

यहां झारखंड के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर में विराजी प्रतिमा के स्वरूप से प्रेरित होकर भव्य प्रतिमा तैयार कराई जा रही है। महाकाल समिति की ओर से स्थापित की जाने वाली प्रतिमा में मां छिन्नमस्तिका का सिर कटा स्वरूप नजर आएगा।
विज्ञापन

एक हाथ में मां अपना मस्तक और दूसरे हाथ में अस्त्र धारण किए रहेंगी। प्रतिमा के नीचे मां दुर्गा और मां काली के स्वरूप भी बनेंगे। दोनों देवियों को मां की रक्तधारा का पान करते हुए दर्शाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिमा का स्वरूप इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसमें 108 सिर और 121 हाथ होंगे। 108 सिर मां महाकाली के स्वरूप को दर्शाएंगे, जबकि 121 हाथों में अलग-अलग अस्त्र-शस्त्र नजर आएंगे।
रोशनी से सजे पंडाल में प्रतिमा का यह भव्य स्वरूप श्रद्धालुओं के लिए आस्था के साथ कौतूहल का भी केंद्र बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed