{"_id":"6ac418ec4b83f037870ba234","slug":"power-supply-system-in-up-has-improved-energy-minister-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1475074-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में बिजली व्यवस्था में हुआ सुधार : ऊर्जा मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में बिजली व्यवस्था में हुआ सुधार : ऊर्जा मंत्री
Tue, 06 Oct 2026 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि प्रदेश में बिजली व्यवस्था में लगातार सुधार हुआ है और आने वाले दिनों में लोगों को और बेहतर व्यवस्था देखने को मिलेगी। उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज्यादा बिजली देने वाला राज्य है। बिजली आपूर्ति और व्यवस्था को लगातार बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है।
ऊर्जा मंत्री सोमवार को गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होने गोरखपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रस्थान के समय एक सवाल के जवाब में प्रदेश में बिजली व्यवस्था में हुए सुधार का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहुत सारे सुधार हुए हैं और दिन प्रतिदिन इसमें और सुधार हो रहा है। आने वाले दिनों में बिजली व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा।