{"_id":"5f05a082805c5d270232ce46","slug":"police-constable-shivmurat-nishad-injured-during-vikas-dubey-encounter-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanpur Encounter: कानपुर एनकाउंटर में घायल सिपाही ने सुनाई आपबीती, कहा- 'आसमान से हो रही थी गोलियों की बारिश'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Encounter: कानपुर एनकाउंटर में घायल सिपाही ने सुनाई आपबीती, कहा- 'आसमान से हो रही थी गोलियों की बारिश'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे अभी तक पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वहीं इस एनकांउटर में आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे और कई गंभीर रुप से घायल भी हो गए थे। इस घायलों में महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के बरवास निवासी सिपाही शिवमूरत निषाद भी थे। इनको कमर में गोली लगी है। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें कानपुर एकाउंटर की आपबीती...
2 of 5
kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
फोन पर अमर उजाला से घायल सिपाही शिवमूरत ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के घर वे भी पुलिस टीम के साथ दबिश डालने गए थे। जैसे ही हम लोग दरवाजे पर पहुंचे कि सामने की ओर से बदमाशों द्वारा जबरदस्त फायरिंग शुरू हो गई। मौके पर हमें समझ नहीं आ रहा है था कि हमें आगे जाना है या पीछे की ओर, क्योंकि गोलियां चारों ओर से चल रही थी।
3 of 5
kanpur encounter
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि 'मैं पेड़ की ओट में छिपते हुए उसके घर के तीसरे गेट पर पहुंच गया था कि तभी मेरे कमर में गोली लग गई। इस बीच लगातार ताबड़तोड़ फायरिंग होती रही। कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या किया जाए। गोलियां चलने से अंदाजा लगा कि छत ही नहीं चारों ओर से गोली चल रही थी। ऐसे लग रहा था कि मानो आसमान से गोलियां बरस रही हैं, निश्चित ही उन्होंने इस हमले की तैयारी पहले से कर रखी थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Kanpur encounter
- फोटो : अमर उजाला
गोलियों की बौछार के बीच वे किसी तरह एक शौचालय तक पहुंचे और बेहोश हो गए। फिर क्या हुआ, पता नहीं। एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा। पुलिस कर्मियों के साहस एवं शौर्य की बदौलत हिस्ट्रीशीटर जान बचाकर भाग गया। जब तक उसे कड़ी सजा नहीं मिलेगी तब तक मन को शांति नहीं मिलेगी। बता दें कि शिवमूरत का सोमवार देर शाम को ऑपरेशन कर कमर से गोली निकाल दी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
सिपाही शिवमूरत निषाद।
- फोटो : अमर उजाला।
सिपाही के भाई रामजतन ने बताया कि ऑपरेशन सफल हुआ है। भाई की हालत ठीक है। उनकी अच्छे से देखभाल हो रही है। भाई ने हिस्ट्रीशीटर का डटकर मुकाबला किया था। हमें उस पर गर्व है। थानाध्यक्ष पनियरा दिलीप शुक्ला ने बताया कि घायल सिपाही से फोन बात कर हालचाल जाना गया है। उनकी हालत में सुधार है। पुलिस परिजनों के संपर्क में है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।