उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बच्चा नाले में गिर गया और लोग उसकी जान बचाने की जगह वीडियो बनाने में लगे रहे। इस दौरान मौके पर पहुंचे एक टीएसआई (ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर) ने अपने जान की परवाह किए बिना की गहरे नाले में छलांग लगा दी और बच्चे की जान बचा ली। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
2 of 5
deoria news
- फोटो : अमर उजाला।
ये है पूरा मामला
नगर के सुभाष चौक के निकट मंगलवार रात तकरीबन आठ बजे एक बच्चा अपने परिवार के साथ घर जा रहा था, पैर फिसलने से वह गहरे नाले में गिर गया। वहां लोगों की भीड़ जुट गई। लोग मदद करने के बजाय इस घटना का वीडियो बनाने लगे।
3 of 5
deoria news
- फोटो : अमर उजाला।
इसी दौरान टीएसआई रामवृक्ष यादव मौके पर पहुंच गए पहले तो उन्होंने वीडियो बना रहे लोगों को फटकारा फिर अपनी जान की परवाह न करते हुए नाले में एक बांस के डंडे के सहारे उतर गए और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। यह देख लोगों ने टीएसआई की खूब सराहना की।
4 of 5
deoria news
- फोटो : अमर उजाला।
टीएसआई रामवृक्ष यादव सामाजिक कार्यों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। कभी जाम लगने पर दौड़ने लगते तो कभी गंदगी देख खुद ही फावड़ा उठा लेते हैं। रामवृक्ष ने बताया कि नो इंट्री खुलने वाली थीं, इसी दौरान वह सुभाष चौक पर मंगलवार रात पहुंचे तो लोगों की भीड़ जमा थीं। वहां पहुंचने पर देखा कि कुछ लोग वीडियो बना रहे थे, पूछा तो पता चला नाले में आठ वर्ष का बच्चा गिर गया है।
5 of 5
deoria news
- फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने बताया कि पहले तो प्रयास किया कि बांस के सहारे उसे निकाल लिया जाए, लेकिन सफलता नहीं मिली तो नाले का स्लॉट हटवाकर खुद जिंदगी खतरे में डालकर बच्चे की जिंदगी बचाना ही अपना धर्म समझा और बच्चे को सुरक्षित बचा लिया। पूछने पर बच्चे ने अपना नाम हिमांशु बताया। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने कहा कि टीएसआई ने बच्चे की जान बचाकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।