फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gorakhpur: दुकान में लगी भीषण आग, दमकल की सात गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Wed, 02 Dec 2020 09:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Dec 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
Gorakhpur Fire News: fire in bangle and jewellery shop in Make up market of Gorakhpur burnt goods
गोरखपुर: दुकान में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर शहर के राजघाट इलाके के तुर्कमानपुर-पांडेयहाता में बुधवार की भोर में चूड़ी, बिंदी के गोदाम, दुकान व मकान में भीषण आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद दोपहर करीब 12 बजे आग पर काबू पाया।

Gorakhpur Fire News: fire in bangle and jewellery shop in Make up market of Gorakhpur burnt goods
गोरखपुर: दुकान में आग लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

बताया जा रहा है कि आग से लाखों की क्षति हुई है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित ने साजिशन आग लगाए जाने की आशंका जताई है।
 
Gorakhpur Fire News: fire in bangle and jewellery shop in Make up market of Gorakhpur burnt goods
गोरखपुर: दुकान में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, तुर्कमानपुर-पांडेयहाता निवासी रमजान अली पुत्र शाह मोहम्मद का तीन मंजिला मकान है। दूसरे मंजिल पर वह परिवार के साथ रहते हैं। प्रथम तल पर चूड़ी, बिंदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान है। बिंदी और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की दुकान वह खुद चलाते हैं, जबकि मोहल्ले में ही रहने वाले उनके बड़े भाई मोहम्मद हासिम चूड़ी का व्यापार देखते हैं। सबसे ऊपर की मंजिल पर गोदाम बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Gorakhpur Fire News: fire in bangle and jewellery shop in Make up market of Gorakhpur burnt goods
गोरखपुर: दुकान में लगी भीषण आग। - फोटो : अमर उजाला।

मंगलवार की रात 10.30 बजे रमजान अली एक शादी समारोह से घर लौटे। उनकी पत्नी एक सप्ताह पहले अपनी बहन के घर बस्ती चली गई थीं। वह मकान में अकेले ही थे। घर पहुंचने के बाद वह रात तीन बजे तक टीवी देखते रहे। इसके बाद सोने चले गए। थोड़ी देर बाद उनका दम घुटने लगा तो वह कमरे से बाहर पहुंचे। बाहर पूरा धुआं भरा था। आग ऊपरी मंजिल पर गोदाम में लगी थी।
 
विज्ञापन
Gorakhpur Fire News: fire in bangle and jewellery shop in Make up market of Gorakhpur burnt goods
गोरखपुर: सामान बाहर निकालते दुकानदार। - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने मोहल्ले में रहने वाले भाई को जानकारी दी। इसके बाद आसपास के लोग जुटकर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। इस बीच किसी ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। सुबह करीब छह बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। धुआं निकालने के लिए कई जगह दीवार तोड़ कर होल बनाया गया। फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद दोपहर में आग पर काबू पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed