कोतवाली इलाके के नखास स्थित घर में दवा कारोबारी सईद की गोलियों से भूनकर हत्या की गई थी। तीन गोली लगने के बाद खुदकुशी बताने वाली कोतवाली पुलिस की सारी दलील वैज्ञानिक साक्ष्य के सामने फेल हो गई है। हैंडवॉश रिपोर्ट से साफ हो गया कि सईद ने खुद को गोली नहीं मारी थी, बल्कि किसी और ने पिस्टल का इस्तेमाल कर हत्या किया था। फिर मृतक के हाथ में पिस्टल थमाकर इसे खुदकुशी दर्शाने की कोशिश की।
2 of 5
मृतक सईद अहमद। (File)
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी बात तो यह कि पुलिस भी सईद के बेटे के खुदकुशी की उस झूठी कहानी को साबित करने की हर कोशिश में जुटी रही। अब रिपोर्ट आने के बाद एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ ने हत्या के एंगल पर जांच की कमान संभाल ली है। खबर है कि पुलिस ने उन हाथों को चिन्हित कर लिया है, जिन्होंने दवा कारोबारी पर गोली दागी थी मगर अभी उनके पकड़ में ना आने की वजह से कुछ बोलने से बच रही है।
3 of 5
मृतक सईद अहमद। (File)
- फोटो : अमर उजाला।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात पुलिस को एफएसएल से हैंड वॉश की रिपोर्ट मिल गई, जिसमें जांच के बाद निगेटिव दर्ज कर दिया गया है। इसका सीधा मतलब है कि उसने खुद गोली नहीं चलाई थी। अब ऐसे में साफ है कि उसने खुद गोली नहीं चलाई तो गोली मारी गई। यानी हत्या करने वाले हाथ दूसरों के हैं। यह रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने हत्या करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
हत्या करने वाले कौन है इस शक के दायरे में बेटे अनस सहित कई लोग है, अब इसमें से किन लोगों ने वारदात की है, यह गुत्थी अभी पुलिस को सुलझानी हैं। पिछले कई दिनों से पुलिस हैंड वॉश रिपोर्ट के इंतजार में थी। डीआईजी, एसएसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो शुरुआती दौर में ही हत्या के कई संकेत मिल गए थे मगर पुलिस के पास कोई ऐसे साक्ष्य नहीं थे, जिसके आधार पर वह किसी की गिरफ्तारी कर इसकी पुष्टि कर सके। तीन गोली लगने की वजह से हत्या तो साफ नजर आ रही थी मगर कोतवाली पुलिस शुरू से ही खुदकुशी बता रही थी।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
डीआईजी राजेश डी मोदक ने कहा कि हैंड वॉश की रिपोर्ट निगेटिव आई है। तीन गोली मारकर खुदकुशी करने की बात पहले ही समझ से परे थी। पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।