फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Teenager reaches Ghaziabad after getting upset over mother's scolding.

Meerut News: मां की डांट से नाराज होकर गाजियाबाद पहुंचा किशोर

Fri, 11 Sep 2026 08:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 08:32 PM IST
विज्ञापन
Teenager reaches Ghaziabad after getting upset over mother's scolding.
पुलिस ने 7 घंटे में किशोर तलाश लिया, परिजनों के किया सुपुर्द
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय किशोर मां की डांट से नाराज होकर बृहस्पतिवार देर रात 1 बजे स्कूटी लेकर चला गया। शुक्रवार सुबह परिजनों को जानकारी हुई। परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 7 घंटे के अंदर किशोर को आनंद विहार-कौशांबी से तलाश लिया। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने किशोर की काउंसिलिंग की।

सिविल लाइन निवासी एक महिला ने शुक्रवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनका 14 वर्षीय बेटा एक निजी स्कूल में आठवीं कक्षा का छात्र है। बृहस्पतिवार को किशोर की स्कूल में लड़ाई हो गई थी। स्कूल प्रधानाचार्य ने किशोर के परिजनों को स्कूल में बुला लिया। यहां परिजनों ने किशोर की गलती मानी। परिजन किशोर को लेकर घर आ गए। परिजनों ने किशोर को घर पर जमकर डांट लगा दी।
विज्ञापन


किशोर बृहस्पतिवार देर रात एक बजे स्कूटी व लैपटाॅप लेकर घर से बिना बताए निकल गया। शुक्रवार सुबह परिजनों की आंख खुली तो उन्होंने देखा कि घर में किशोर नहीं है, और न ही स्कूटी खड़ी है। उन्होंने आसपास के क्षेत्र में किशोर की तलाश की थी। किशोर का पता नहीं चल सका था। पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक किए। पुलिस को किशोर की लोकेशन भैसाली बस अड्डे की मिली। यहां पर किशोर गाजियाबाद डिपो की बस में बैठकर जाता हुआ दिखा। पुलिस किशोर की तलाश में गाजियाबाद पहुंची। पुलिस को बस अड्डे पर किशोर बैठा हुआ मिला। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि किशोर के बयान दर्ज करने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed