फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लैक्मे के नकली उत्पाद बेचने वाली कॉस्मेटिक शॉप पर छापा, लाखों में बताई जा रही कीमत

Thu, 27 Feb 2020 02:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 27 Feb 2020 02:53 PM IST
विज्ञापन
raid on gufran cosmetic shop in mumtaz market of aminabad in lucknow
- फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में अमीनाबाद की मुमताज मार्केट स्थित गुफरान कॉस्मेटिक शॉप में बुधवार दोपहर हिन्दुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड कंपनी और मुंबई हाईकोर्ट से आई टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में लक्मे के नकली उत्पाद बरामद किए। अमीनाबाद थाने के इंस्पेक्टर सुनील दुबे ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।





 

raid on gufran cosmetic shop in mumtaz market of aminabad in lucknow
- फोटो : अमर उजाला

मार्केट के लोगों ने बरामद हुए नकली कॉस्मेटिक की कीमत 30 से 35 लाख रुपये होने की जानकारी दी है।इंस्पेक्टर ने बताया कि हिन्दुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड कंपनी को गुफरान कॉस्मेटिक शॉप में लंबे समय से लैक्मे की फेयर एंड लवली, लिपस्टिक, लिप ग्लॉस, काजल, मस्कारा, पांड्स क्रीम समेत कई नकली उत्पाद बेचने की सूचना मिल रही थी।

raid on gufran cosmetic shop in mumtaz market of aminabad in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन पहले कंपनी की एक टीम लखनऊ आई और उक्त दुकान से काफी सामान खरीदकर मुंबई में उसकी जांच कराई। जांच में सभी सामान नकली होने की पुष्टि के बाद कंपनी ने कोर्ट में वाद दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
raid on gufran cosmetic shop in mumtaz market of aminabad in lucknow
- फोटो : अमर उजाला
बुधवार को मुंबई हाईकोर्ट के रिसीवर के साथ कंपनी के असिस्टेंट मार्केटिंग अफसर व कंसलटेंट लखनऊ पहुंचे और अमीनाबाद थाना की पुलिस से छापा मारने के लिए मदद मांगी।पुलिस टीम के साथ गुफरान कॉस्मेटिक शॉप पहुंचे मुंबई हाईकोर्ट के रिसीवर व कंपनी के अधिकारियों ने भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया।
विज्ञापन
raid on gufran cosmetic shop in mumtaz market of aminabad in lucknow
- फोटो : अमर उजाला

छापा की कार्रवाई से मार्केट के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस और कोर्ट के रिसीवर को देखकर कदम पीछे खींच लिए। देर रात तक सामान की गिनती की जा रही थी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed