फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक: पिता की मौत से अनजान बेटे के सवाल से फट पड़ा मां का कलेजा, बोला- मम्मी फोन बज रहा है, पापा से बात करा दो न...

Wed, 29 Sep 2021 01:07 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 29 Sep 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
Kanpur businessman Manish Gupta death case side story of Innocent son unaware of father death
मृत कारोबारी मनीष की पत्नी व बेटा। - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में घूमने आए कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की पुलिस की पिटाई से मौत के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। वहीं मीनाक्षी का फोन जैसे ही बज रहा है बेटे अविराज का सवाल अंदर तक झकझोर दे रहा है। पापा कहां हैं? उसका केवल यही कहना है कि मम्मी फोन बज रहा है, पापा का है, जरा बात करा दो। पापा कब आएंगे? उसके इस सवाल का न तो मां के पास कोई जवाब है और न ही उस मासूम को सबकुछ समझा पाना आसान है। बेटे की बात सुनने के बाद मीनाक्षी के आंसू रोके नहीं रुक रहे थे। इस पर बेटा यह भी पूछने लगता है कि मां रो क्यों रही हो? इसके बाद तो मां से रोते भी नहीं बन रहा था। मीनाक्षी बताती हैं कि बड़े अरमानों से पति ने बेटे का नाम रखा था। बाहर जाने पर भी बेटे से बात किए बिना नहीं रहते थे। सोमवार रात में भी बेटे से उनकी बात हुई थी, लेकिन किसे पता था यह बातचीत आखिरी होगी। वहीं, बेटा पिता को खोजने के साथ बार-बार यह भी बोल रहा था कि मम्मी घर चलो, पापा आ गए होंगे। बेटे को देखने के बाद वहां पर मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं थीं।
Kanpur businessman Manish Gupta death case side story of Innocent son unaware of father death
मृत मनीष के पिता नंद किशोर गुप्ता - फोटो : अमर उजाला।
बेटे की मौत देख रहा हूं, क्या कहूं
मनीष के पिता नंद किशोर गुप्ता ने बताया कि बेटे की मौत की जानकारी मिलते ही लगा सब कुछ खत्म हो गया। बेटे की लाश सामने देखने के बाद क्या कहूं। यही लग रहा है कि मेरे साथ जो हुआ वह किसी के साथ न हो। इस मामले में सरकार और अफसरों को संज्ञान लेकर इंसाफ दिलाना चाहिए।
Kanpur businessman Manish Gupta death case side story of Innocent son unaware of father death
मृतक व्यापारी मनीष। - फोटो : अमर उजाला।
मां-बाप के एकलौते बेटे थे मनीष
मनीष अपने माता-पिता के एकलौते बेटे थे। मां की दो साल पहले मौत हो चुकी है। मनीष के घर में उनके पिता नंद किशोर के अलावा छोटा बेटा और पत्नी ही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kanpur businessman Manish Gupta death case side story of Innocent son unaware of father death
पत्नी व बेटे के साथ मनीष की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।
आठ साल पहले हुई थी शादी
मनीष की शादी मीनाक्षी से 2013 में हुई थी। दोनों का चार साल का बेटा अविराज है। मीनाक्षी का मायका भी कानपुर में है। उनके पिता मदन गोपाल गुप्ता भी साथ में मेडिकल कॉलेज आए थे।
विज्ञापन
Kanpur businessman Manish Gupta death case side story of Innocent son unaware of father death
मृत कारोबारी मनीष की पत्नी व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री और पुलिस अफसरों को ट्वीट कर गुहार
मीनाक्षी ने पति के शरीर पर जख्म देखने के बाद जख्मों की फोटो के साथ मुख्यमंत्री और पुलिस के आला अफसरों को ट्वीट किया। पुलिस पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। लगातार ट्विटर पर पत्नी मीनाक्षी सवाल उठाते हुए कार्रवाई की मांग करती रहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed