फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: बेटी के हत्यारे की मौत की खबर सुनकर फफक पड़े पिता, बोले- पिंडदान से पहले उसकी आत्मा को मिल गई शांति

Sat, 11 Sep 2021 03:20 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Sep 2021 03:20 PM IST
सार

गोरखपुर पुलिस ने बेटी के साथ इंसाफ किया, कलेजे को ठंडक मिली, खुश हो जिंदगी छिनने वाला भी मारा गया

विज्ञापन
father happy after police killed kajal murder killer in gorakhpur
काजल हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले में हुए काजल हत्याकांड की चर्चा पूरे देश में हुई। गुरुवार देर रात मुख्य आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। यह खबर मिलते ही काजल के पिता राजू नयन सिंह के चेहरे पर बेटी के खोने का दुख के साथ काफी सुकून भी था। आंखों में आंसू थे लेकिन चेहरे खुशी थी। विजय की मौत की खबर से ऐसा लगा कि उन्हें एक नई ऊर्जा दे दी हो। लोगों के बीच आते ही फफक पड़े। बोले- पिंडदान से पहले बेटी की आत्मा को शांति मिल गई। आज खुशी बात है कि उनकी बेटी अगर जिंदगी नहीं जी पाई तो वह भी मारा गया जिसने उसकी जिंदगी छीनी थी। पिता राजू नयन ने फोन करके पुलिस से कहा, थैंक्यू...सर..सैल्यूट यू। आपने मेरे साथ इंसाफ किया। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी कहानी...


 

father happy after police killed kajal murder killer in gorakhpur
काजल हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।

काजल को 20 अगस्त की रात में गोली मारी गई थी। उसका दोष सिर्फ इतना था कि रुपये के लेनदेन के विवाद में जब विजय प्रजापति उनके पिता राजू नयन सिंह की पिटाई करने लगा तो वह उसका वीडियो बनाने लगी। इसी दौरान विजय ने उसे गोली मार दी।

इसे भी पढ़ें- पिता की पिटाई का वीडियो बना रही बेटी को दौड़ाकर मारी थी गोली

father happy after police killed kajal murder killer in gorakhpur
काजल गोलीकांड। - फोटो : अमर उजाला।

गोली लगने के बाद अपने हाथों में थामे राजू नयन उसे अस्पताल ले गए थे। मेडिकल कॉलेज से उसे लखनऊ रेफर किया गया था। तब भी राजू नयन सिंह को यह उम्मीद थी कि उनकी बेटी जरूर बच जाएगी। बेटी काजल ने भी हिम्मत नहीं हारी थी।

इसे भी पढ़ें- एनकाउंटर की खबर सुनकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस को बोला- 'धन्यवाद'

विज्ञापन
विज्ञापन
father happy after police killed kajal murder killer in gorakhpur
काजल की हत्या का आरोपी विजय प्रजापति। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

पिता से बस यही बोल रही थी कि पापा ऑपरेशन करा देना ताकि मैं बच जाऊं। जिंदा रहने की इच्छाशक्ति के साथ ही वह बातचीत करते हुए लखनऊ तक गई थी। तीन दिन तक वह जिंदगी मौत से जूझती रही लेकिन 23 अगस्त को ऑपरेशन से गोली नहीं निकलने की वजह से उसकी मौत हो गई थी।
 

विज्ञापन
father happy after police killed kajal murder killer in gorakhpur
काजल के घर पहुंचने पर जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

काजल की कही गई एक-एक बात पिता को चुभ रही थी। पिता राजू नयन सिंह बताते है कि उन्हें रात में नींद नहीं आती है। बेटी का चेहरा हमेशा सामने आता है। कभी उसे डॉक्टर बनाने का सपना दिखाई देता है तो फिर अगले ही पल उसकी मौत याद आ जाती है। लेकिन इस मामले में जिस तरह से पुलिस ने कार्रवाई की है, उससे बहुत सुकून मिला है। ऐसा लग रहा है कि मेरी बेटी को वास्तव में इंसाफ मिला है। पुलिस अन्य आरोपियों को भी सजा दिलाए यही मेरी मांग है। ताकि किसी भी पिता के साथ ऐसा ना हो जैसा कि मेरे साथ हुआ है। मेरी एकलौती बेटी थी, जो अब इस दुनिया में नहीं रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed