{"_id":"6a985d30b98120a3cf05b950","slug":"student-stops-going-to-school-after-being-harassed-by-a-molester-police-fail-to-take-action-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105389-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मनचले से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा,पुलिस ने नहीं की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मनचले से परेशान छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा,पुलिस ने नहीं की कार्रवाई
विज्ञापन
बोले पिता- बेटी की न्याय नहीं मिला तो परिवार समेत पलायन करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। कस्बे की एक कॉलोनी निवासी पीड़ित पिता ने एक युवक पर उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। बुधवार को पिता अपनी बेटी के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पिता ने चेतावनी दी कि बेटी की सुरक्षा को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार सहित हस्तिनापुर पलायन कर जाएंगे।
तहरीर के मुताबिक, सोमवार शाम नाबालिग बेटी अपनी मां के साथ बाजार से घरेलू सामान लेने जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान युवक बाइक से उनका पीछा करते हुए आंबेडकर मार्केट चौराहे पर पहुंचा और रास्ते में किशोरी के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कीं। मां-बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें धमकी दी।
घटना के बाद से किशोरी डरी हुई है। परिजनों के मुताबिक, वह कस्बे के एक स्कूल में पढ़ती है, लेकिन डर के कारण पिछले चार दिनों से स्कूल नहीं गई है। परिवार को आशंका है कि आरोपी कभी भी कोई अप्रिय घटना कर सकता है।
विज्ञापन
पिता के अनुसार, करीब 20 दिन पहले भी आरोपी ने उनकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी। उस समय भी पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई थी। परंतु पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद भी आरोपी लगातार किशोरी का पीछा कर उसे परेशान करता रहा। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --