{"_id":"613b78c18ebc3ef9751a4e8c","slug":"villagers-say-thank-you-to-police-after-encounter-kajal-killer","type":"story","status":"publish","title_hn":"काजल हत्याकांड: एनकाउंटर की खबर सुनकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस को बोला- 'धन्यवाद'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काजल हत्याकांड: एनकाउंटर की खबर सुनकर सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस को बोला- 'धन्यवाद'
Sat, 11 Sep 2021 02:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Sep 2021 02:04 PM IST
सार
ग्रामीण बोले- पुलिस की कार्रवाई से बदमाशों में होगा खौफ, सुरक्षित होंगे लोग, क्षत्रिय समाज ने भी पुलिस की कार्रवाई की सराहना की, बोले- बदमाशों की कोई जाति नहीं।
विज्ञापन
गोरखपुर काजल हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले में काजल की मौत से आहत ग्रामीण शुक्रवार को एक बार फिर शुक्रवार को गगहा की सड़क पर उतर आए। लेकिन इस बार पुलिस की कार्रवाई पर प्रश्न लगाने के लिए नहीं, उसे धन्यवाद कहने के लिए। सड़क पर लोगों के हुजूम की सूचना पर पुलिस पहुंची तो सभी ने उन्हें धन्यवाद दिया और उनके काम की सराहना की। काजल के हत्यारोपित विजय की मुठभेड़ में मौत के बाद क्षत्रिय समाज, करणी सेना से जुड़े लोगों ने इसे न्याय की जीत बताया है। बोले- बदमाशों की कोई जाति नहीं होती, उनके साथ ऐसा ही होना चाहिए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, काजल की हत्या के बाद से ही आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए गगहा के जगदीशपुर भलुआन के लोग विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। बदमाशों के ना पकड़े जाने पर पुलिस पर कई सवाल भी उठे थे। इसी बीच पुलिस ने विजय प्रजापति की मां को जेल भेजा फिर उसके एक साथी हरीश को भी गिरफ्तार कर लिया। लेकिन मुख्य आरोपित विजय के ना पकड़े जाने की वजह से ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा था। शुक्रवार की सुबह लोगों को विजय के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की खबर मिली तो खुशी में सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन
ग्रामीण बोले- बदमाशों के साथ यही होना चाहिए
गांव के बबलू सिंह ने कहा कि काजल की हत्या के बाद से विजय सभी के लिए सिरदर्द बन गया था। पुलिस ने अच्छा काम किया है। इससे गांव वाले संतुष्ट हैं। गांव में भी पुलिस की तारीफ हो रही है। ऐसे बदमाशों के साथ यही होना चाहिए। रत्नेश सिंह ने कहा कि गांव वाले भी यही चाहते थे। अगर वह बच जाता तो फिर राजू नयन सिंह के परिवार के लिए बड़ी मुसीबत हो जाती। मौत किसी की भी हो, अच्छा नहीं लगता लेकिन बदमाशों के साथ ऐसा ही होना चाहिए।
विज्ञापन