फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिशन 2022: पूर्वांचल का सियासी तापमान बढ़ा गए अमित शाह, मोदी सरकार की योजनाओं की याद दिला भरा उत्साह

Sat, 13 Nov 2021 07:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 13 Nov 2021 07:24 PM IST
सार

योगी की दोबारा सरकार बनवाने का दिलाया संकल्प, मोदी सरकार की योजनाओं की याद दिला भरा उत्साह।

विज्ञापन
Amit shah says cm yogi resolve to form government again in basti
बस्ती में गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।

बस्ती जिले में सांसद खेल महाकुंभ के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भीड़ से इस चुनाव फिर से भाजपा को जिताने का संकल्प दिलाया। यह क्रम दो बार लगातार दोहरा कर अमित शाह पूर्वांचल के सियासी तापमान को गरमा दिए। खेल महाकुंभ की इस जनसभा ने शाह के स्वर में स्वर मिलाकर जनता ने उन्हें अपेक्षा के अनुरूप प्रतिक्रिया दे दी।



निर्धारित समय से करीब आधा घंटे विलंब से सभा स्थल पर पहुंचे गृहमंत्री शाह, मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ, शिक्षा उद्यामिता विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का जनता ने ताली बजा भारत माता के जयघोष से स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत भाषण के बाद गृहमंत्री सीधे माइक थाम लिये।

Amit shah says cm yogi resolve to form government again in basti
बस्ती में गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।

खेल महा कुंभ के आयोजन की मुक्तकंठ से प्रशंसा करने के बाद वे सीधे केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनता से अपेक्षाओं पर चर्चा शुरू कर दी। गृहमंत्री ने विकास व जनता के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जोड़कर उत्साह भरे।

 

Amit shah says cm yogi resolve to form government again in basti
बस्ती में गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश से ही सांसद हैं, इसलिए उनका सर्वाधिक बल पूर्वांचल व उत्तर प्रदेश के विकास पर रहता है। उन्होंने यूपी के विकास के लिए केंद्र के खजाना खोलने की बात पूरी दमदारी से रखा। उन्होंने वर्ष 2016 के जिले के बूथ कार्यक्रम में भी आने का जिक्र कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amit shah says cm yogi resolve to form government again in basti
बस्ती में गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।
कहा कि उस समय मैंने कहा था कि आप हमारी सरकार बनवाएं तो विकास के नए आयाम रचेंगे। जनता ने हम पर विश्वास किया तो भाजपा सरकार ने जनता से किए वादे को पूरा करने में पूरी ताकत लगा दी।

 
विज्ञापन
Amit shah says cm yogi resolve to form government again in basti
बस्ती में गृहमंत्री अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।
उन्होंने कहा कि दंगा फसाद, माफियाराज को योगी सरकार ने प्रदेश से समाप्त कर दिया। जनता से पूछा क्या कोई माफिया अब सड़क पर दिखता है? जनता के न जवाब देते ही उन्होंने हाथ खड़े कर वादा कराया कि इस विधान सभा चुनाव में फिर से बनाएं योगी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed