फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वायु प्रदूषण: गोरखपुर में खतरनाक स्तर पर जा पहुंची है वायु की गुणवत्ता, ये है बड़ी वजह

Fri, 09 Apr 2021 01:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Apr 2021 01:45 PM IST
विज्ञापन
AIR pollution Update Air quality dangerous level in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
पुरवा हवा ने वायु की गुणवत्ता खराब कर दी है। औद्योगिक क्षेत्र ही नहीं रिहायशी इलाकों में वायु की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर जा पहुंची है। पिछले कुछ दिनों से गीडा औद्योगिक क्षेत्र में एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार 200 के ऊपर बना हुआ है। अगले दो तीन दिन इससे राहत मिलने की संभावना भी नहीं है। ऐसे में स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ज्यादा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वायु की गुणवत्ता के लिहाज से एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 तक स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है।
AIR pollution Update Air quality dangerous level in Gorakhpur
वायु प्रदूषण। - फोटो : ANI
दरअसल जब भी पुरवा हवा चलती है तो उसमें नमी की मात्रा काफी बढ़ जाती है। ऐसे में हवा को प्रदूषित करने वाले तत्व वायुमंडल के निचले स्तर पर ही हवा में घुले हुए रहते हैं। जबकि इसके उलट पछुवा हवा पूरी तरह से शुष्क रहती है और हवा को प्रदूषित करने वाले तत्व एक स्थान से दूसरे स्थान तक आसानी से ट्रांसपोर्ट हो जाते हैं। पिछले कुछ दिनों से न सिर्फ ऊपरी वायुमंडल में बल्कि निचले वायुमंडल में भी पुरवा चल रही है। इसकी वजह से हवा में नमी की मात्रा बढ़कर 50 प्रतिशत से भी ज्यादा हो गई है और वायु प्रदूषक तत्व हवा में तकरीबन एक ही जगह पर टिके रहते हैं।
AIR pollution Update Air quality dangerous level in Gorakhpur
वायु प्रदूषण। - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर एनवायरमेंटल एक्शन ग्रुप के मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार पुरवा हवा चल रही है। ऐसे में पाल्यूटेंट्स एक जगह से दूसरी जगह आसानी से नहीं जा पाते हैं। ऐसे में वायु की गुणवत्ता खराब हो जाती है। अगले दो से तीन दिन ऐसे ही स्थिति बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
AIR pollution Update Air quality dangerous level in Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
तारीख शहर (एक्यूआई) गीडा (एक्यूआई)
01 अप्रैल 152 172
02 अप्रैल 160 204
03 अप्रैल 162 201
04 अप्रैल 158 201
05 अप्रैल 160 206
06 अप्रैल 166 211
07 अप्रैल 169 205
08 अप्रैल 170 220
विज्ञापन
AIR pollution Update Air quality dangerous level in Gorakhpur
धूप से बचाव करती हुईं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
38 डिग्री तापमान में भी 41 डिग्री गर्मी का एहसास
पुरवा हवा चलने की वजह से 38 डिग्री तापमान के बावजूद 41 डिग्री गर्मी का एहसास हुआ। कैलाश पांडेय ने बताया कि पुरवा चलने की वजह से हवा में नमी की मात्रा बढ़ जाती है। इस वजह से हीट इंडेक्स वाली स्थिति हो जाती है। बृहस्पतिवार को ऐसी ही स्थिति रही।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed