फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमृतसर में निरंकारी भवन पर हमले के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट, बुराड़ी में बढ़ाई गई सुरक्षा

Sun, 18 Nov 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Nov 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
High alert in Delhi after attack on Nirankari Bhawan in Amritsar
High Alert in Delhi - फोटो : अमर उजाला

अमृतसर में संत निरंकारी भवन पर ग्रेनेड हमले के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बुराड़ी स्थित संत निरंकारी समागम स्थल की सुरक्षा कड़ी करने के साथ-साथ दिल्ली के महत्वपूर्ण स्थलों पर पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई है।  बॉर्डरों पर आने वाले वाहनों की भी सघन तलाशी ली जा रही है।  

Trending Videos
High alert in Delhi after attack on Nirankari Bhawan in Amritsar
High Alert in Delhi

अमृतसर में रविवार को हमला होने से पूर्व ही अमर उजाला ने खुफिया एजेंसियों के हवाले से यह खुलासा कर दिया था कि आतंकी मूसा यूपी, पंजाब और दिल्ली में आतंकी हमले को अंजाम दे सकता है। एक सप्ताह से खुफिया एजेंसियां भी दिल्ली पुलिस को इनपुट भेज रही थीं। इसी हफ्ते खुफिया एजेंसियों ने आतंकी संगठन के एक ऑडियो रिकार्डिंग को इंटरसेप्ट किया था। इसमें पंजाब और दिल्ली के चुनिंदा जगहों पर बड़े हमले की साजिश रचने की बात कही गई थी। इस बीच रविवार को अमृतसर में हमले की सूचना के बाद दिल्ली पुलिस भी हरकत में आ गई।  

High alert in Delhi after attack on Nirankari Bhawan in Amritsar
High Alert in Delhi

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने राजधानी में सुरक्षा कड़ी किए जाने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अमृतसर में हुए हमले के तुरंत बाद चार राज्यों को हाई अलर्ट पर रहने का इनपुट जारी किया गया है। इसमें पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली शामिल हैं। उसके बाद से दिल्ली के सभी बार्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई है। बुराड़ी में निरंकारी भवन व उसके आसपास की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। डॉग स्क्वायड के जरिए भवन की जांच भी करवाई गई। निरंकारी भवन पर एक इंस्पेक्टर, दो सब इंस्पेक्टर व 17 पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। यहां आने जाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। संदिग्ध गाड़ियों की जांच और लोगों से पूछताछ की जा रही है। कनॉट प्लेस सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
High alert in Delhi after attack on Nirankari Bhawan in Amritsar
High Alert in Delhi

अगले सप्ताह होना है निरंकारी संत समागम 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अगले सप्ताह 71वां निरंकारी संत समागम होने जा रहा है। हालांकि इस बार इसका आयोजन बुराड़ी मैदान के बजाय दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर से सटे समालखा में होगा। तीन दिवसीय संत समागम 24 नवंबर से शुरू होगा। जहां जाने के लिए काफी संख्या में लोग बुराड़ी स्थित निरंकारी मैदान में इकट्ठा होंगे।  

निरंकारी मंडल ने की अपील, भक्त डरें नहीं, अफवाहों से रहें दूर
संत निरंकारी मंडल ने पंजाब में सत्संग के दौरान हुए हमले को लेकर भक्तों से दहशत और अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। इसके विरोध में मंडल की ओर से मारे गए श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा आयोजित की गई। हालांकि देर रात तक संत निरंकारी मंडल की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 

विज्ञापन
High alert in Delhi after attack on Nirankari Bhawan in Amritsar
High Alert in Delhi

मंडल के एक वरिष्ठ सेवादार के अनुसार संत निरंकारी मंडल की ओर से 24 नवंबर से 71वें वार्षिक निरंकारी संत समागम का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस समागम में दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, एमपी, राजस्थान सहित दुनिया भर से भक्त पहुंचेंगे। समालखा स्थित निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर होने वाले इस समागम की तैयारियों को भी अंतिम रुप दिया जा चुका है। ऐसे में मंडल का कहना है कि इस तरह की वारदात से भक्तों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए हैं। समागम स्थल के पास भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन पर ही 10 नवंबर से 5 दिसंबर तक ट्रेनों का दो मिनट के लिए ठहराव रखा गया है। मंडल के एक पदाधिकारी ने यह भी बताया कि हरियाणा और दिल्ली पुलिस के संयुक्त प्रयासों से सुरक्षा के मजबूत इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही निरंकारी मंडल के सुरक्षा जवान भी तैनात रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed