फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CJP Protest Blockades and traffic jam-like conditions on routes leading to Delhi

बैरिकेडिंग, कांटे और पुलिस का पहरा: दिल्ली आने वाले रास्तों पर नाकेबंदी, कई सड़कें बंद, वाहनों की लगीं कतारें

Sat, 10 Oct 2026 10:32 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली/नोएडा Published by: Akash Dubey Updated Sat, 10 Oct 2026 10:32 AM IST
सार

दिल्ली में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। दिल्ली की सीमाओं पर नाकेबंदी की गई है, जिससे जाम जैसे हालात हैं। दिल्ली के अंदर कई रास्तों को बंद कर दिया गया है, जिससे राजधानी में लोग परेशान हैं।

विज्ञापन
CJP Protest Blockades and traffic jam-like conditions on routes leading to Delhi
वाहनों की लगीं कतारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध-प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली आने वाले तमाम रास्तों पर नाकेबंदी की गई है और दिल्ली के अंदर कई रास्ते बंद कर दिए हैं। जिससे दूसरे रास्तों पर दबाव बढ़ गया है। वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई हैं। जाम में फंसने से लोग परेशान हो गए हैं। कुछ जगह सीमेंट के बड़े ब्लॉक और कांटे बिछाए गए हैं। पुलिस दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर अत्यधिक सतर्क है। हालांकि पुलिस व्यवस्था को संभालने में लगी हुई है, लेकिन बैरिकेड्स होने से रास्ते संकरे हो गए हैं और एक-एक कर वाहन गुजर रहे हैं। इसके चलते वाहनों की पीछे कतारें लग गई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos



चिल्ला बॉर्डर-सिंघु बॉर्डर पर निगरानी कड़ी
चिल्ला बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। एडीसीपी अभय कुमार मिश्रा ने जानकारी दी कि उनके जनपद में बीएनएसएस की धारा 163 लागू है। इसके तहत यहां बल तैनात किया गया है, ताकि कोई प्रतिकूल स्थिति न उत्पन्न हो। सिंघु बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा सीमा) पर भी सुरक्षा जांच तेज कर दी गई है। इस दौरान सुरक्षा की निगरानी के लिए ड्रोन का भी उपयोग किया जा रहा है। हापुड़, उत्तर प्रदेश में छजारसी टोल प्लाजा पर भी पुलिस अत्यधिक सतर्कता बरत रही है। यह टोल प्लाजा दिल्ली-लखनऊ राजमार्ग पर स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा-दिल्ली बॉर्डर पर भी पुलिस की पैनी नजर
नोएडा बॉर्डर पर निगरानी बढ़ाई गई है, जिसकी वजह से आधे से ज्यादा सड़कों को बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया है। इससे लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है। गाड़ियों को आर पार होने में काफी टाइम लग लग रहा है।

विज्ञापन

दिल्ली में कौन-कौन से रास्तों पर जाने से बचें?
शंकर रोड-वंदे मातरम ‘टी’ प्वाइंट, धौला कुआं फ्लाईओवर, झंडेवालान, पंचकुइयां, मंडी हाउस, डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक, राम चरण अग्रवाल चौक, मिंटो रोड-डीडीयू मार्ग, गुरु नानक चौक, चेम्सफोर्ड रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल, लोदी रोड फ्लाईओवर, नीला गुंबद, मदरसा टी-प्वाइंट, सम्राट होटल राउंड अबाउट, सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग क्रॉसिंग समेत कई स्थानों पर जानें से बचें।

दिल्ली में ऐसे जानें किस रास्ते पर कैसा हाल?
दिल्ली यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नई दिल्ली और मध्य दिल्ली के रास्ते रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी या एयरपोर्ट जाने वाले लोग अतिरिक्त समय लेकर निकलें। गैर-जरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। यातायात की ताजा जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म देखने के साथ 1095 या 011-25844444 पर संपर्क किया जा सकता है।

दिल्ली में यह रास्ते पूरी तरह बंद
दक्षिण दिल्ली और दक्षिण पूर्व दिल्ली से नई दिल्ली आने वाले सभी रास्तों पर दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रास्तों को पूरी तरह बंद किया हुआ है, लोधी रोड से नई दिल्ली जाने वाले सब रास्ते बंद हैं। डिफेंस कॉलोनी से भारत मंडपम तक होकर आईटीओ तक आने वाला रास्ता खुला हुआ है, वहां से भी नई दिल्ली जाने वाले रास्तों पर पूरी तरह बैरिकेडिंग की हुई है।



कालिंदी कुंज-नोएडा बॉर्डर का जानें हाल
कालिंदी कुंज-नोएडा बॉर्डर पर दिल्ली की सीमा में प्रवेश से करीब 100 मीटर आगे दिल्ली पुलिस के जवान तैनात हैं। यहां वाहनों की चेकिंग के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है। पहले वाहनों के निकलने के लिए सड़क पर अधिक जगह उपलब्ध थी, लेकिन समय के साथ रास्ते को धीरे-धीरे सीमित किया जा रहा है। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या और बढ़ गई है। मौके पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) और दिल्ली पुलिस के अधिकारी व जवान तैनात हैं, हालांकि महिला पुलिसकर्मियों की संख्या अपेक्षाकृत कम दिखाई दी। मौके पर केवल एक महिला पुलिसकर्मी तैनात नजर आई। वहीं, दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स पर बैनर लगाकर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू होने की जानकारी दी है। इसके तहत पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने और सार्वजनिक सभाओं सहित कुछ गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed