फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Know who said what regarding CJP Protest 2.0 and police action

सीजेपी प्रदर्शन 2.0: अभिजीत दिपके से लेकर अरविंद केजरीवाल तक, पुलिस एक्शन और विरोध को लेकर किसने क्या कहा?

Sat, 10 Oct 2026 12:21 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Sat, 10 Oct 2026 12:21 PM IST
सार

कॉकरोच जनता पार्टी के 10 अक्तूबर को प्रदर्शन के एलान पर पुलिस अलर्ट है। सीजेपी संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। अरविंद केजरीवाल ने इसे इमरजेंसी से भी बुरा बताया।

विज्ञापन
Know who said what regarding CJP Protest 2.0 and police action
अभिजीत दिपके, केजरीवाल और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज 10 अक्तूबर को प्रदर्शन के एलान को लेकर पुलिस अलर्ट है। दिल्ली की सभी सीमा पर जगह-जगह पुलिस की चेकिंग हो रही है। सीजेपी के प्रदर्शन से पहले पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और विपक्षी दलों के नेता हिरासत में लिए गए है। पुलिस की कार्रवाई को लेकर तमाम दलों के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। जानिए मामले को लेकर किसने क्या कहा-

विज्ञापन
Trending Videos

दिपके बोले- मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली पुलिस के जवान उस विमान में दाखिल हुए जिसमें 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपीP) के संस्थापक अभिजीत दिपके दिल्ली आ रहे थे। यह फ्लाइट कुछ ही मिनट पहले आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरी है। अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा कि मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं, मुझे सीजेपी कीजिए।" दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा, "नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल बोले- ये इमरजेंसी से भी बुरा
आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'यह इमरजेंसी से भी बुरा है। यह पक्का हो गया है, हम मोदी की पूरी तानाशाही में जी रहे हैं। कॉकरोच पार्टी के पदाधिकारियों को फ्लाइट से ही गिरफ्तार करना, डर के स्तर को दिखाता है। पीएम मोदी अच्छी तरह जानते हैं कि वे चुनाव सिर्फ वोट चोरी करके जीते थे और अब वे लोकतंत्र को पूरी तरह कुचलकर अपनी धोखाधड़ी को बचाने पर आमादा हैं। ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, और मोदी को भी जाना होगा।
 

विज्ञापन

सीपीआई नेता बोलीं- असहमति जताना मौलिक अधिकार
सीपीआई नेता एनी राजा ने कहा, "केंद्र सरकार का यहां सभी सुरक्षा बलों को तैनात करने का कदम बहुत निंदनीय है। असहमति जताना एक मौलिक अधिकार है और लोकतंत्र का मूल आधार है। यह भारत के संविधान के खिलाफ है। हम यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेंगे कि संविधान सुरक्षित रहे और देश एक धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक राष्ट्र बना रहे।"

अखिलेश यादव बोले- हम देश की युवा ऊर्जा के साथ
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री, अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा, 'किसी के रोके नहीं रुकेगा, अब दिल्ली में देश जुटेगा! हम देश की युवा ऊर्जा के साथ हैं। भाजपा सरकार अगर समझ रही है कि वो ताकत के बल पर जनता को रोक लेगी तो ये उसकी और भी बड़ी भूल साबित होगी। ‘जंतर-मंतर’ अब एक जगह का नाम नहीं, एक नई चेतना और जागरण का प्रतीक बन गया है। अगर सरकार ने आंदोलनकारियों को रोका तो देश में हर जगह जंतर-मंतर बन जाएगा। माना बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद पर उन्होंने देखा न नौजवानों का दमख़म यहां हौसलों की भी तैयारी है चाकचौबंद हैं साथ सब, मानकर इसको अंतिम जंग।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed