{"_id":"603082cd8ebc3ee973030a6e","slug":"murder-in-ghaziabad-tantric-cut-from-sword-in-ghaziabad-of-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: तांत्रिक को बीच सड़क पर तलवार से काट डाला, फिल्मी अंदाज में बोले हत्यारे- कोई बीच में आया तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: तांत्रिक को बीच सड़क पर तलवार से काट डाला, फिल्मी अंदाज में बोले हत्यारे- कोई बीच में आया तो...
Sat, 20 Feb 2021 09:02 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 20 Feb 2021 09:02 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad murder
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर इलाके के ईदगाह नाला पुलिया के पास शुक्रवार को दिनदहाड़े नया नूरगंज कॉलोनी निवासी तांत्रिक सूफी आस मोहम्मद (50) को फिल्मी अंदाज में तलवार से काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। दिल दहलाने वाली इस घटना को बाइक सवार दो युवकों ने अंजाम दिया। घटना के दौरान हत्यारों ने गांव वालों को भी खुली चुनौती दी कि अगर कोई बीच में आया तो उसे भी काट डालेंगे।
मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ करती हुई
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद हत्यारे हवा में हथियार लहराते हुए बाइक पर फरार हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए पुलिस का घेराव किया। आसपास का बाजार भी बंद कर दिया गया। एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा ने हत्यारों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ करती हुई
- फोटो : अमर उजाला
नया नूरगंज कॉलोनी निवासी सूफी आस मोहम्मद परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में पत्नी शमीम, बेटा जान मोहम्मद, शान, परवेज, जावेद, आदिल, आसिफ व बेटी आयशा हैं। चार बेटे व बेटी की शादी हो चुकी है। आस मोहम्मद तांत्रिक के अलावा मंडी में फलों का कारोबार करते थे। साथ ही ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को वह ई-रिक्शा लेकर घर से निकले थे। उनके बेटे जान मोहम्मद ने बताया कि सुबह करीब सवा 10 बजे बाइक सवार दो युवक उनके घर आए। दोनों काले कपड़े पहने थे। एक युवक गेट पर आया और पिता के बारे में पूछने लगा, जबकि दूसरा युवक बाइक पर खड़ा रहा। जान मोहम्मद ने पिता के ई-रिक्शा लेकर जाने की बात कही तो युवकों ने फोन करके बुलाने को कहा।
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
जान मोहम्मद का कहना है कि फोन करने पर वह बंद मिला, जिसके बाद बाइक सवार युवक जाने लगे। इसी बीच करीब साढ़े 10 बजे आस मोहम्मद ई-रिक्शा लेकर घर के मोड़ पर पहुंचे। बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। आस मोहम्मद कुछ समझ पाते, इससे पहले ही युवकों ने बाल पकड़कर उन्हें ई-रिक्शा से खींच लिया और घसीटकर ईदगाह पुलिया के पास ले गए। वहां तलवार से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।