{"_id":"602f434f8ebc3ee90e381e4e","slug":"amroha-shabnam-case-killer-shabnam-son-says-president-please-forgive-my-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shabnam Case: मैं अपनी मां से बहुत प्यार करता हूं, शबनम का बेटा बोला-राष्ट्रपति जी मेरी मां को माफ कर दीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shabnam Case: मैं अपनी मां से बहुत प्यार करता हूं, शबनम का बेटा बोला-राष्ट्रपति जी मेरी मां को माफ कर दीजिए
Fri, 19 Feb 2021 10:19 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:19 AM IST
विज्ञापन
शबनम और सलीम
- फोटो : अमर उजाला
मैं अपनी मां को बचाने के लिए राष्ट्रपति अंकल के पास मार्च में जाऊंगा, मैं उनसे कहूंगा कि वो उन्हें माफ कर दें। मैं अपनी मां से बहुत प्यार करता हूं। यह बातें अमरोहा जिले के बावन खेड़ी गांव में हुए नरसंहार की आरोपी शबनम के मासूम पुत्र ने कहीं। मां को हुई फांसी की सजा के बाद जब से वह जेल में उससे अंतिम बार मिलकर आया है, तब से उसका पढ़ाई में भी मन नहीं लग रहा है।
शबनम और सलीम
- फोटो : अमर उजाला
अमरोहा के बावन खेड़ी गांव में 14 अप्रैल 2008 में एक नरसंहार हुआ था। जिसमें परिवार की महिला शबनम ने अपने प्रेमी सलीम के साथ मिलकर परिवार के सात लोगों को मौत की नींद सुला दिया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, उस दौरान वह गर्भवती थी।
महिला कैदी शबनम
- फोटो : Social Media
जेल में ही उसने 13 दिसंबर 2008 को अपने पुत्र को जन्म दिया था। जो उसके साथ करीब छह वर्ष तक जेल में ही रहा। जिसे जुलाई 2015 में बाल कल्याण समिति ने बुलंदशहर निवासी एक दंपती को दे दिया था। वहीं, अब शबनम को फांसी की सजा सुनाई गई है, उसे मथुरा जेल में फांसी दी जानी है। गत दिनों दंपती शबनम से मिलाने के लिए उसके पुत्र को जेल में ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
शबनम
- फोटो : अमर उजाला
मां के पास से लौटने के बाद उसका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है। दंपती ने बताया कि वहां से आने के बाद उसने किताब को हाथ तक नहीं लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि मार्च में राष्ट्रपति से मुलाकात कर वह अपनी मां की जिंदगी की गुहार लगाएगा।
विज्ञापन
अमरोहा शबनम केस
- फोटो : अमर उजाला
कोई नहीं था तैयार, फिर संभाला दारोमदार
निर्मम नरसंहार की मुख्य आरोपी शबनम का पुत्र छह वर्ष तक जेल में रहा। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने उसे गोद देने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लेकिन, मासूम को गोद लेने के लिए कोई आगे नहीं आया। बाद में बुलंदशहर निवासी दंपती ने उसे गोद लिया और प्रत्येक तीन माह में दंपती बच्चे को उसकी मां से मिलाने के लिए जेल जाते हैं।
निर्मम नरसंहार की मुख्य आरोपी शबनम का पुत्र छह वर्ष तक जेल में रहा। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने उसे गोद देने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लेकिन, मासूम को गोद लेने के लिए कोई आगे नहीं आया। बाद में बुलंदशहर निवासी दंपती ने उसे गोद लिया और प्रत्येक तीन माह में दंपती बच्चे को उसकी मां से मिलाने के लिए जेल जाते हैं।