फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बोरवेल से निकलकर सदमे में रहा मासूम: रात में रहा बुखार, मां की गोद में चिपका रहा मुआविया

Wed, 11 Jan 2023 03:53 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 11 Jan 2023 03:53 PM IST
विज्ञापन
Hapur deaf and dumb boy who fall in borewell gone in trauma after coming out slept in mother lap
अस्पताल में भर्ती बच्चा - फोटो : अमर उजाला

हापुड़ में बोरवेल में गिरकर साढ़े पांच घंटे बाद निकलने वाला मुआविया अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में है। रातभर उसे बुखार रहा, हर चार घंटे के अंतराल पर बच्चे को दवा दी गई। उसकी कोहनी और एड़ी में सूजन के बाद एक्सरे कराया गया। लेकिन स्थिति स्पष्ट नहीं होने पर दोपहर बाद सिर और हाथ, पैर का सीटी स्कैन भी कराया गया। पूरे शरीर में खरोंच आने से बच्चा दर्द से कराहता रहा। बोरवेल में दहशत में करीब छह घंटे बिताने के बाद बच्चा दहशत में रहा और पूरी रात अपनी मां की गोद में गुजारी।

Hapur deaf and dumb boy who fall in borewell gone in trauma after coming out slept in mother lap
लड़के को निकालन के बाद अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

फूलगढ़ी निवासी मोहसिन का चार वर्षीय मूकबधिर मुआविया घर के पास ही बंद पड़े नलकूप के खुले बोरवेल में गिर गया था। स्थानीय पुलिस प्रशासन और गाजियाबाद एनडीआरएफ की टीम ने करीब साढ़े पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। जिसके बाद से बच्चा गढ़ रोड स्थित सीएचसी में भर्ती है।

Hapur deaf and dumb boy who fall in borewell gone in trauma after coming out slept in mother lap
मुआविया को गड्ढे से निकाले जाने के दौरान प्रशासन के आला अधिकारी रहे मौजूद - फोटो : अमर उजाला

सीएचसी अधीक्षक डॉ.दिनेश खत्री ने बताया कि रात के समय ही बच्चे का एक्सरे कराया गया था, जिसमें सब कुछ ठीक ही मिला। हड्डी रोग विशेषज्ञ ने भी रिपोर्ट का जायजा लिया है। हालांकि उसकी कोहनी में सूजन बनी हुई है, जिसके चलते बच्चे के सिर व हाथ, पैर का सीटी स्कैन भी करा दिया गया है।

दवाओं के बाद से बुखार नहीं आया है, बच्चे की हालत अब सामान्य लग रही है। उन्होंने बताया कि बच्चे की सारी जांच कराने के बाद रिपोर्ट विशेषज्ञ चिकित्सकों को दिखायी जाएगी, इसके बाद ही उसे घर भेजा जाएगा। सीएमओ डॉ.सुनील त्यागी ने भी बच्चे की सेहत का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hapur deaf and dumb boy who fall in borewell gone in trauma after coming out slept in mother lap
एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची थी रेस्क्यू के लिए - फोटो : अमर उजाला

सुधार होने के बाद बच्चे को उसकी गले की परेशानी के लिए ईएनटी को भी दिखाया जाएगा। उसके भाई की भी संभावित जांच कराई जाएंगी। डीएम मेधा रूपम ने भी फोन कर बच्चे के बारे में पूरी जानकारी की।

सीएमओ डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि बच्चे की हालत अब सामान्य है, एक्सरे जांच की रिपोर्ट में भी कोई अंदरूनी चोट नहीं मिली है। बच्चा दूध भी पी रहा है, चिकित्सकों को निगरानी के सख्त आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Hapur deaf and dumb boy who fall in borewell gone in trauma after coming out slept in mother lap
hapur boy fall in borewell - फोटो : अमर उजाला

12 बजे के बाद मां की गोद में आई नींद-
चिकित्सकों की मानें तो हादसे के बाद बच्चा थोड़ी दहशत में रहा। मां समरीन उसे गोद में लेकर बैठी रही। करीब 12 बजे के बाद बच्चे को नींद आई और लगभग पूरी रात वह अपनी मां की गोद में ही रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed