फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suhani Bhatnagar: हाथ में सूजन... खराब हुए फेफड़े; पिता ने बताया किस बीमारी से दुनिया छोड़ गईं दंगल गर्ल

Sun, 18 Feb 2024 12:49 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 18 Feb 2024 12:49 PM IST
सार

दो महीने से बीमारी से जूझ रही दंगल गर्ल सुहानी भटनागर ने शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया। पिता पुनीत भटनागर ने बताया कि उनकी बेटी को डर्मेटोमायोसिटिस नामक बीमारी थी। दो माह पहले बेटी के हाथ पर लाल दाग बन गया था। 

विज्ञापन
Swelling in hand damaged lungs Father told from which disease Dangal girl suhani bhatnagar died
Suhani Bhatnagar - फोटो : अमर उजाला
दंगल फिल्म में पहलवान बबीता फोगाट के बचपन का रोल निभाने वाली सुहानी भटनागर का शनिवार को महज 19 वर्ष की उम्र में दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। बताया गया है कि दो माह पहले सुहानी के हाथ में सूजन आ गई थी और शरीर पर लाल चकत्ते पड़ने लगे। 


फिर डर्मेटोमायोसिटिस बीमारी की चपेट में आकर शरीर में पानी (फ्ल्यूड) भरने के कारण फेफड़े खराब हो गए। शाम को अजरौंदा श्मशान घाट में सुहानी का दाह संस्कार किया गया। छह वर्ष की उम्र में दंगल गर्ल बनकर आईं सुर्खियों में सेक्टर 17 निवासी सुहानी भटनागर ने कई विज्ञापनों में भी काम किया।
Swelling in hand damaged lungs Father told from which disease Dangal girl suhani bhatnagar died
सुहानी भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया
10 दिन से एम्स में थी भर्ती
अभी मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही थीं। अभिनेता आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने भी संवेदनाएं जताई हैं। पिता पुनीत भटनागर ने बताया कि हाथ पर लाल चकत्ते होने पर उन्हें लगा एलर्जी हो गई है, जिसके बाद फरीदाबाद के कई अस्पतालों में इलाज कराया। हालत बिगड़ने पर दस दिन पहले दिल्ली एम्स में भर्ती कराया था।

 
Swelling in hand damaged lungs Father told from which disease Dangal girl suhani bhatnagar died
आमिर खान-सुहानी भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया
दो माह पहले ही हुई थी डर्मेटोमायोसिटिस नामक बीमारी
पिता पुनीत भटनागर ने बताया कि उनकी बेटी को डर्मेटोमायोसिटिस नामक बीमारी थी। दो माह पहले बेटी के हाथ पर लाल दाग बन गया था। उन्हें लगा कि बेटी को एलर्जी हुई है जिसके बाद उन्होंने फरीदाबाद के कई बड़े अस्पतालों में इलाज कराया, लेकिन के किसी भी अस्पताल के डॉक्टर बीमारी को नहीं पकड़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Swelling in hand damaged lungs Father told from which disease Dangal girl suhani bhatnagar died
सुहानी भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया
जब हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो बीते मंगलवार को उन्होंने अपनी बेटी को दिल्ली के एम्स अस्पताल में इलाज की भर्ती कराया था, लेकिन वहां भी उनकी बेटी की हालत में सुधार नहीं हुआ और धीरे-धीरे शरीर में पानी भरने लगा। इसके चलते फेफड़े खराब हो गए और इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

 
विज्ञापन
Swelling in hand damaged lungs Father told from which disease Dangal girl suhani bhatnagar died
जायरा वसीम और सुहानी भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया
अधूरा रह गया बेटी का सपना
मां पूजा भटनागर ने बताया कि उनकी बेटी को शुरू से मॉडलिंग और एक्टिंग करने का शौक था। इसी के चलते उनकी बेटी को दिल्ली में इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। जहां पर 1000 बच्चों में से उनकी बेटी के साथ-साथ एक और बच्ची का चयन हुआ था। जिसके बाद बेटी ने दंगल फिल्म में बबीता फोगाट का रोल अदा किया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed