फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कातिल फूफा की कहानी: जिस बेड को तलाश चुकी थी पुलिस, चार दिन बाद वहीं मिला शिवांश का शव; लापरवाही और भी हुईं

Fri, 17 Nov 2023 05:17 PM IST
Vikas Kumar कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद
कैलाश गठवाल, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Nov 2023 05:17 PM IST
सार

शिवांश के परिजन और गली के लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस तलाशी के नाम पर केवल खानापूर्ति करती रही और मासूम का शव चार दिनों तक सड़ता रहा।

विज्ञापन
uncle murdered six year old nephew and hid his dead body inside the bed In Faridabad
इसी बेड में मिला था शिवांश का शव - फोटो : अमर उजाला

मासूम शिवांश का शव जिस दीवान से बरामद हुआ है, उस कमरे की तलाशी मंगलवार को एनआईटी पुलिस की टीम कर चुकी थी। पुलिस ने उसी दीवान के अगल-बगल भी डंडे फटकाकर देखे और खानापूर्ति कर वापस लौट गई। शिवांश की मौत उसके गायब होने के कुछ देर बाद ही हो चुकी थी। परिवार के लोग बच्चे को ढूंढने के लिए गली-मोहल्ले से लेकर पूरे शहर की खाक छान रहे थे। 

uncle murdered six year old nephew and hid his dead body inside the bed In Faridabad
शिवांश के मां और अन्य महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

ऐसे में शिकायत के बाद जांच करने आई पुलिस की टीम ने बच्चे और उसकी बुआ के घर की तलाशी भी ली थी। इस सबके बाद बच्चे का शव बुआ के घर में ही बेड से बरामद हुआ। परिजनों का कहना है कि पुलिस की टीम पहले दिन ही ठीक से जांच करती तो मामले का खुलासा मंगलवार को ही हो जाता। लापरवाही की हद उस समय पार हो गई जब पुलिस की टीम ने बेड से बच्चे का शव बरामद करने के बाद भी घर को लॉक नहीं किया। कई घंटों तक खुला रहा और गली के लोग घटनास्थल पर बिना किसी रोक टोक के घूमते रहे।

uncle murdered six year old nephew and hid his dead body inside the bed In Faridabad
इसी घर में मिला शिवांश का शव - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी में आखिरी बार बुआ के घर जाता दिखा शिवांश
शिवांश के परिजन और गली के लोग पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस तलाशी के नाम पर केवल खानापूर्ति करती रही और मासूम का शव चार दिनों तक सड़ता रहा। गली में सीसीटीवी में आखिरी बार शिवांश बुआ के घर की तरफ जाता दिखाई दे रहा है। दूसरे कैमरे की फुटेज में शिवांश गली से बाहर जाता दिखाई नहीं दे रहा। इसके बावजूद थाना पुलिस की टीम ने गली की गंभीरता से जांच नहीं की। शिकायत के अगले दिन केस दर्ज होने पर क्राइम ब्रांच की टीम हरकत में आई और बुआ बबीता के बेटों से पूछताछ शुरू की। जांच में सामने आया कि बच्चे का फूफा बलराम घटना के दिन घर पर था। कड़ाई से पूछताछ में उसी ने कबूल किया कि शव घर में ही बेड में पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
uncle murdered six year old nephew and hid his dead body inside the bed In Faridabad
आस-पास पूरे दिन होती रही चर्चा - फोटो : अमर उजाला

अरावली की पहाड़ियों और मथुरा तक बच्चे को तलाशता रहा परिवार
बच्चे की मां सिमरन ने बताया कि वह बच्चे की तलाश में मथुरा और अरावली की पहाड़ियों में भटकते रहे। अपने स्तर पर उन्होंने बच्चे को तलाशने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हत्या की संदिग्ध बुआ बबीता भी उसे परिवार के साथ ही तलाशती रही। मुख्य आरोपी बलराम भी वारदात की रात परिवार के साथ ही शिवांश को ढूंढने का नाटक करता रहा। हैरत की बात ये है कि चार दिन बीत जाने के बाद भी किसी को बेड से बदबू नहीं आई, जबकि बच्चे का शव गलने लगा था। हत्या के बाद शव के पेट पर किसी तरह का एसिड भी डाला गया है।

विज्ञापन
uncle murdered six year old nephew and hid his dead body inside the bed In Faridabad
घर के अंदर पड़ा बेड - फोटो : अमर उजाला

कई घंटों तक खुला पड़ा रहा मकान
बच्चे के शव को बरामद करने के बाद थाना पुलिस ने आरोपी के घर को लॉक करना तक जरूरी नहीं समझा और न ही मौके पर कोई पुलिसकर्मी तैनात किया गया, जो लोगों को घटनास्थल पर जाने से रोक सके। ऐसे में सबूतों से छेड़छाड़ का खतरा बना रहा। मृतक की गली में करीब दो सौ से ज्यादा लोग एकत्रित थे। जरा सा उकसाने पर लोग आरोपी के घर में आग तक लगा सकते थे। इस स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की टीम के नाम पर कोई भी मौजूद नहीं दिखा। सूत्रों के मुताबिक, एक सुरक्षाकर्मी ने इस मामले को लेकर एनआईटी पांच थाना प्रभारी को फोन पर मकान को ताला लगाने की सलाह दी, इसके बाद मकान को बंद किया गया। फॉरेंसिक टीम के सैंपल लेने के पहले कई घंटों तक मकान खुला पड़ा रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed