फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लिव-इन में रह रही महिला की मौत: रसोई में पड़ा था शव, गले में बंधा था तौलिया, हाल देख हैरत में पुलिस

Tue, 05 Apr 2022 03:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 05 Apr 2022 03:37 PM IST
विज्ञापन
Faridabad woman staying in live in dies in suspicious condition partner arrested dead body condition confuses police
मृतका दुर्गा रानी की फाइल फोटो (बाएं), मृतका का परिवार दाएं - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद के एसजीएम नगर में सोमवार रात एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को उसका शव रसोई घर में मिला। उसके गले में तौलिया बंधा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।



मृतका की पहचान दुर्गा रानी (35) के रूप में हुई है। उसकी दो बेटी व एक बेटा (तीन बच्चे) हैं। वह शादी के बाद अपने पति को छोड़कर अपने दो बच्चों के साथ मूलरूप से मथुरा निवासी प्रीतम नामक दोस्त के साथ करीब डेढ़ साल से लिव-इन में रही थी। दोनों एक अस्पताल में पेशेंट अटेंडेंट के रूप में काम करते थे। अस्पताल में ही इनकी दोस्ती हुई थी।

फिलहाल पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर प्रीतम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी प्रीतम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और मामले की जांच कर रही है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

Faridabad woman staying in live in dies in suspicious condition partner arrested dead body condition confuses police
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मृतका के पिता जय प्रकाश ने बताया कि वह ऑटो चलाने का काम करता है। उसने अपनी बेटी दुर्गा रानी की शादी साल 2006 में दिल्ली के संगम विहार निवासी काली चरण से की थी। इनके तीन बच्चे हैं। करीब डेढ़ साल पहले दुर्गा रानी अपने पति काली चरण को छोड़कर मूलरूप से मथुरा निवासी प्रीतम के साथ लिव-इन में रहने लगी। वह अपने साथ छोटी बेटी व बेटे को भी रख रही थी।

Faridabad woman staying in live in dies in suspicious condition partner arrested dead body condition confuses police
नाना नानी के साथ मृतका की बेटी - फोटो : अमर उजाला

जय प्रकाश के अनुसार जब से दुर्गा लिव-इन में रहने लगी, तब से उन्होंने उससे संपर्क तोड़ लिया था। हालांकि अपने नाती से खैर-खबर लेता रहता था। जय प्रकाश का आरोप है कि प्रीतम दुर्गा रानी के साथ मारपीट करता था। यह बातें उसकी नातिन फोन पर बताती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Faridabad woman staying in live in dies in suspicious condition partner arrested dead body condition confuses police
नानी के साथ मृतका के बच्चे - फोटो : अमर उजाला

तीन अप्रैल को भी उसने मारपीट की थी। चार अप्रैल की रात करीब 9.30 बजे फोन आया कि दुर्गा रानी ने आत्महत्या कर ली है। यह सुन उसके होश उड़ गए। आनन-फानन वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
Faridabad woman staying in live in dies in suspicious condition partner arrested dead body condition confuses police
मृतका के पिता - फोटो : अमर उजाला

प्रीतम ने बताया कि उसकी बेटी को प्रीतम ने फांसी लगाकर हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने मृतका के पिता जय प्रकाश की शिकायत पर प्रीतम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने आदि धाराओं में मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। जय प्रकाश ने बताया कि पुलिस आरोपी प्रीतम को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed