फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धर्म परिवर्तन के लिए अपहरण: बाइक पर जबरन बुर्का पहनाकर नाबालिग को ले गए आरोपी, पलायन के बावजूद परिवार को खोजा

Tue, 05 Apr 2022 11:00 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 05 Apr 2022 11:00 AM IST
विज्ञापन
Palwal kidnapping of minor girl in burqa mother allege its for religious conversion read detail

पलवल के कैंप थाना अंतर्गत विधवा की नाबालिग बेटी का अपहरण कर लिया। नाबालिग को बुर्का पहनाकर आरोपी बाइक पर ले गया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी का धर्म परिवर्तन करवाने के लिए अपहरण किया गया है। आरोपियों से परेशान होकर महिला ने बच्चों सहित मकान बदला था। पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस लड़की व आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। हिंदू संगठनों से जुडे़ नेताओं ने घटना पर रोष जताया है।

Palwal kidnapping of minor girl in burqa mother allege its for religious conversion read detail
धर्मांतरण - फोटो : फाइल फोटो

डीएसपी अनिल कुमार के अनुसार सांवल विहार निवासी एक दलित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। वह घरों में झाड़ू-पोछा लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करती है।

Palwal kidnapping of minor girl in burqa mother allege its for religious conversion read detail
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

वह पहले हरी नगर में रहती थी। वहां पर सोहिल व साहिल दोनों सगे भाई उसकी बेटी पर बुरी नजर रखते थे। उनकी हरकतों और धमकियों से परेशान होकर दो दिन पहले हरी नगर से पलायन कर सांवल विहार में आकर रहने लगे। बीते तीन मार्च को वह घरों में झाडू-पोछा करने के लिए गई थी। उसके जाते ही आरोपी उसकी लड़की को जबरदस्ती बुर्का पहनाकर बाइक पर बैठाकर ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Palwal kidnapping of minor girl in burqa mother allege its for religious conversion read detail
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

महिला को उसके बेटे ने इस बारे में फोन पर जानकारी दी। महिला घर पहुंची तो उसी दौरान साहिल का फोन आया। उसने फोन पर महिला के बेटे से कहा कि इस बारे में पुलिस को शिकायत दी या किसी को बताया तो जान से मार देंगे। इससे पहले भी आरोपी जान से मारने की धमकी देते रहे हैं।

विज्ञापन
Palwal kidnapping of minor girl in burqa mother allege its for religious conversion read detail
कैंप थाना पुलिस ने बताया कि साहिल खान और सोहिल खान के खिलाफ अपहरण, एससी एसटी एक्ट, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। अपहरण होने से अभी तक अपहृत लड़की का सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed