फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फरीदाबादः गलियों में गंदगी और कूड़े से तंग आकर युवती ने शादी से पहले सीएम से पूछा- यहां कैसे आएगी मेरी बरात

Wed, 10 Feb 2021 08:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 10 Feb 2021 08:04 PM IST
विज्ञापन
faridabad girl distress of waste in her lane ask cm manohar lal khattar on twitter how will my marriage happen here
फरीदाबाद में गंदगी की तस्वीर - फोटो : पीड़िता के ट्विटर अकाउंट से

शादी का दिन हर किसी के लिए बेहद खास होता है और इस दिन को यादगार बनाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। अगर किसी के जीवन का यह खास पल गली गंदगी और कूड़े की वजह से खराब हो तो सोचिए उस पर क्या बीतेगी। ऐसी ही एक लड़की है जो फरीदाबाद में रहती है लेकिन अपनी गली की गंदगी से इतनी परेशान है कि उसने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को ट्वीट करते हुए पूछा है कि इतनी गंदगी में उसकी बरात कैसे आएगी। आगे जानिए क्या है पूरा मामला....

faridabad girl distress of waste in her lane ask cm manohar lal khattar on twitter how will my marriage happen here
पीड़िता ने सोशल मीडिया पर कार्ड शेयर कर सीएम से की शिकायत - फोटो : पीड़िता के ट्विटर अकाउंट से

फरीदाबाद प्रशासन की लापरवाही से परेशान इस लड़की ने सीएम को टैग करते हुए कई ट्वीट किए हैं और अपने गली के हालात की फोटो व वीडियो साझा करते हुए इसने पूछा है कि मुख्यमंत्री जी बताएं कि ऐसे हालात में उसकी शादी यहां कैसे होगी और बरात कैसे आएगी।

faridabad girl distress of waste in her lane ask cm manohar lal khattar on twitter how will my marriage happen here
पीड़िता ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा की अपनी गली की तस्वीर - फोटो : पीड़िता के ट्विटर अकाउंट से

यह लड़की फरीदाबाद के पर्वतिया कॉलोनी की रहने वाली है। उसने ट्वीट कर लिखा है, 16 फरवरी की मेरी शादी है और कैसे आएंगे मेहमान और कैसे आएगी बरात? नगर निगम फरीदाबाद के चक्कर काट-काट के हम थक चुके हैं। गली नंबर 76, पार्वतिया कॉलोनी, एनआईटी में उसका मकान है। उसने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री खट्टर, अनिल विज और यशपाल मुरार को टैग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
faridabad girl distress of waste in her lane ask cm manohar lal khattar on twitter how will my marriage happen here
पीड़िता ने साझा की तस्वीर - फोटो : पीड़िता के ट्विटर अकाउंट से

हालांकि फरीदाबाद में गंदगी का यह आलम सिर्फ यहीं नहीं बल्कि शहर में कई जगह पर है। यहां तक कि केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के सेक्टर-28 स्थित गृह निवास के समीप स्थित बाजार में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। दुकानों के पीछे मिट्टी के ढेर लगे हैं। जगह-जगह कूड़ा पड़ा हुआ है। शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। दुकानदारों का आरोप है बाजार की समस्या को लेकर कई बार केंद्रीय राज्यमंत्री और नगर निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद अधिकारी गंभीर नहीं हैं।

विज्ञापन
faridabad girl distress of waste in her lane ask cm manohar lal khattar on twitter how will my marriage happen here
पीड़िता के गली की तस्वीर - फोटो : पीड़िता के ट्विटर अकाउंट से

सेक्टर-28 मार्केट में करीब 100 दुकान है। इनमें कपड़ों से लेकर रोजमर्रा के सामानों सहित रेस्तरां आदि खुले हुए हैं। सेक्टर की सबसे बड़ी मार्केट होने के कारण हजारों लोगों का आना जाना होता है। आलम यह है कि यहां जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। दुकानों के पीछे मिट्टी पड़ी हुई है। फुटपाथ टूट गए हैं। ग्रीन बेल्ट का बुरा हाल है। शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में दुकानों के साथ खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। खासकर महिलाओं और बच्चों को समस्या से जूझना पड़ता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed