फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

निकिता हत्याकांडः हत्या से पहले निकिता के दोस्त से व्हाट्सएप पर हुई थी तौसीफ की बात

Wed, 10 Feb 2021 05:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 10 Feb 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
nikita murder case complementary charge sheet filed make 10 witness before murder nikita friend called accused tauseef on whatsapp
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता तोमर हत्याकांड में पुलिस ने मंगलवार को 18 पेज का पूरक आरोपपत्र अदालत में पेश की। इस चार्जशीट में पुलिस ने 10 नए गवाह भी जोड़े हैं। एसआईटी ने सीआरपीसी की धारा 173/3 के तहत इसे पेश किया है। पुलिस ने इस मामले में अभी 64 लोगों को गवाह बनाया था। जिसमें से अभी तक 12 गवाहों के बयान दर्ज कराने से अभियोजन पक्ष ने मना कर दिया है।

nikita murder case complementary charge sheet filed make 10 witness before murder nikita friend called accused tauseef on whatsapp
निकिता हत्याकांड की चार्जशीट फाइल करने फरीदाबाद कोर्ट पहुंची एसआईटी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मंगलवार को शामिल जांच में दावा किया है कि निकिता के दोस्त ने तौसीफ से हत्या से पहले व्हाट्सएप पर बात की थी जिसमें उसने तौसीफ को निकिता का पीछा करने से मना किया था। मंगलवार को बीके अस्पताल के डॉ. प्रशांत कुमार की गवाही हुई। उन्होंने आरोपी तौसीफ का डीएनए टेस्ट के लिए रक्त के नमूने लिए थे। उसकी जांच रिपोर्ट मधुवन लैब से आ चुकी है।

nikita murder case complementary charge sheet filed make 10 witness before murder nikita friend called accused tauseef on whatsapp
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला

जांच में यह साबित हो गया कि रक्त तौसीफ का ही है। अभियोजन पक्ष के वकील एवं निकिता तोमर के मामा एदल सिंह रावत ने बताया कि मंगलवार को एसआईटी ने 18 पेज की सेप्लीमेंट्री चार्जशीट अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सरताज बासवाना की अदालत में पेश किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
nikita murder case complementary charge sheet filed make 10 witness before murder nikita friend called accused tauseef on whatsapp
nikita murder case - फोटो : अमर उजाला

पूरक आरोपपत्र में जिन लोगों का गवाह बनाया गया है उनमें अग्रवाल कॉलेज के उप अधीक्षक जो घटना वाले दिन एग्जाम के डिप्टी सुरिटेंडेंट थे, सहायक डीपी, पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना देने वाले, कंट्रोल रूम के प्रमुख, निकिता तोमर की एमएलआर काटने वाले भी शामिल हैं।

विज्ञापन
nikita murder case complementary charge sheet filed make 10 witness before murder nikita friend called accused tauseef on whatsapp
निकिता हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

एदल सिंह ने बताया कि मंगलवार को हुई सुनवाई में बीके अस्पताल के डॉ. प्रशांत कुमार पेश हुए। उन्होंने अदालत को बताया कि मुख्य आरोपी तौसीफ का डीएनए टेस्ट कराने के लिए उन्होंने रक्त के नमूने लेकर पुलिस को सौंपा था। अभी तक इस मामले में 44 लोगों की गवाही हो चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed