फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मंदिर में प्रेमी युगल की हत्या के पीछे कहीं ये वजह तो नहीं, कई महिलाओं का लिंक आया सामने

Tue, 26 Mar 2019 01:41 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 26 Mar 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
love couple murder in ghaziabad temple boyfriend annu had link up with many women cause of murder
love couple murder - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद में शहर के बीचों-बीच साईं उपवन स्थित साईं मंदिर में सुबह पूजा करने पहुंचे प्रेमी युगल की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। दोनों के परिवार शादी के लिए राजी थे और जल्द ही शादी होने वाली थी। हमलावर सात राउंड फायर कर पैदल ही भाग गए। इस मामले में अब एक नया खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में बात सामने आ रही है कि हमले में मारा गया प्रेमी अन्नू कई महिलाओं से संपर्क में था। जानिए क्या है पूरा मामला...

love couple murder in ghaziabad temple boyfriend annu had link up with many women cause of murder
love couple murder - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि अन्नू कई महिलाओं के संपर्क में था। हो सकता है इसी को लेकर भी उसकी हत्या की गई हो। इसके अलावा ढाई लाख रुपये कर्ज और सोना गिरवी रखने की बात पर भी जांच कर रही है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि मृतक अन्नू कई महिलाओं के संपर्क में था। यह बात किसी को नागवार गुजरी हो। इसको लेकर अन्नू की हत्या करने आया हो और गुस्से में प्रीति की भी हत्या कर दी हो।

love couple murder in ghaziabad temple boyfriend annu had link up with many women cause of murder
love couple murder - फोटो : अमर उजाला

बताया कि विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों के अनुसार तीन महिलाओं पर भी संदेह जताया है। कहा कि हत्या का राज इनको पता है। इसमें से एक महिला ने ही हत्या कराई है। पुलिस ने उक्त महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि उक्त महिला के पति ने ही हत्या करा दी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
love couple murder in ghaziabad temple boyfriend annu had link up with many women cause of murder
love couple murder - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा सात तोला सोना गिरवी रखने की बात भी सामने आ रही है। इस पर भी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया कि मृतक का रुपये देने का वायदा भी हो चुका था। साथ ही सोना छुड़वाने की बात भी तय हो चुकी थी। इसके बाद भी हत्या करना पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि महिलाओं से संपर्क की बात पर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
love couple murder in ghaziabad temple boyfriend annu had link up with many women cause of murder
love couple murder - फोटो : अमर उजाला

हत्यारे को पता था कि सीसीटीवी खराब हैं
मंदिर परिसर में घूम रहे लोगों का कहना है कि हत्यारे को यह जानकारी थी कि मंदिर के सभी सीसीटीवी कैमरे खराब हैं। घटना को अंजाम देकर आराम से फरार हुआ जा सकता है। प्रीति को इसलिए मार दिया गया हो, जिससे कोई गवाह न बने। हो सकता है आरोपी को प्रीति जानती हो और उसे पहचान लिया हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed