फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी युगल हत्याकांडः मरने से पहले गया था प्रेमिका के घर, लौटकर दोस्त को बताई थी ये बात

Wed, 27 Mar 2019 10:26 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 Mar 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad love couple murder boyfriend went to girl house before murder told secret to friend
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमी युगल के मर्डर के मामले में पुलिस को जांच के दौरान कई बातें पता चली हैं। जांच में ये बात भी सामने आई है कि मरने से एक दिन पहले अन्नू प्रेमिका के घर गया था। वहां कुछ ऐसा हुआ कि वह लौटकर अपने दोस्त से मिला और उसे एक राज की बात भी बताई थी। पढ़ें क्या है वो बात और तीन दिन बाद भी इस हत्याकांड में क्यों हैं पुलिस के हाथ खाली...
ghaziabad love couple murder boyfriend went to girl house before murder told secret to friend
- फोटो : अमर उजाला

अन्नू ने मरने से पहले प्रेमिका के घर से मिले नेग में 100 रुपये को लेकर जश्न मनाया। वह अपने दोस्त की दुकान पर पहुंचा तो उसकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। प्रेमिका का पिता शादी करने के लिए राजी हो गया था। बतौर शगुन उसे 100 रुपये भी मिले थे। अन्नू और प्रीति का काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई थीं। दोनों शादी के लिए अपने परिवार को राजी करने में लग गए। लड़के के परिवार वाले तैयार हो गए। लड़की ने अपनी मां, बहन और भाई को मना लिया था, लेकिन पिता तैयार नहीं थे। बेटी के बार-बार मनाने पर पिता भी बेटी की खुशी में शामिल हो गए। उन्होंने भी शादी के लिए हां कह दिया।

ghaziabad love couple murder boyfriend went to girl house before murder told secret to friend
- फोटो : अमर उजाला

रविवार को अन्नू प्रीति के घर पहुंचा और वहां शादी की बात भी हुई। सबने साथ बैठकर काफी बातें भी की थीं। बुधवार को प्रीति के घर वाले लड़के के घर पर जाने वाले थे। यहां पर शादी की तारीख तय होती। अन्नू जब प्रीति के घर से चला तो उसके माता-पिता ने शगुन के रूप में उसे 100 रुपये दिए। 100 रुपये मिलने के बाद वह काफी खुश था। सबसे पहले वह दुकान पर पहुंचा और अपने पिता खुशहाल सिंह को बात बताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad love couple murder boyfriend went to girl house before murder told secret to friend
- फोटो : अमर उजाला

रविवार शाम को पिता को दुकान से जल्द घर जाने को बोला। पिता ने बताया कि दुकान से भेजने के बाद पास में ही अपने दोस्त की दुकान पर चला गया और उसे प्रेमिका के घर की सारी कहानी बताई। कहा कि आज सबसे ज्यादा खुश हूं, क्योंकि जो चाहता था आज वह हो गया। अब प्रीति के पिता भी शादी के लिए तैयार हो गए हैं और उन्होंने शगुन के रूप में 100 रुपये दिए हैं। इन रुपयों को मैं कभी खर्च नहीं करूंगा। जिंदगी भर संभालकर रखूंगा। इसके बाद दोस्त की दुकान पर उसने कई गाने गाए और डांस भी किया। डांस को दोस्त ने मोबाइल में रिकॉर्ड भी कर लिया।

विज्ञापन
ghaziabad love couple murder boyfriend went to girl house before murder told secret to friend
- फोटो : अमर उजाला

प्रेमी युगल हत्याकांड में पुलिस आरोपियों को पकड़ने में अभी खाली हाथ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। सोमवार को साईं मंदिर में प्रेमी युगल की गोली बरसाकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद से अभी तक पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ पाई है। पुलिस महिलाओं से संबंधों को लेकर जांच में जुटी है। इसके अलावा दूसरे एंगल पर भी जांच कर रही है। पुलिस का मानना है कोई नजदीकी भी हत्या में शामिल हो सकता है। नजदीकी को लेकर भी जांच चल रही है। कुछ अहम सुराग भी पुलिस के हाथ लगे हैं। सीओ प्रथम धर्मेंद्र चौहान ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कई सुराग पुलिस को मिले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed