इंजीनियर ने ऑनलाइन मंगाया ऐसा सामान, एक रात में कर दिए चार कत्ल, पुलिस भी सन्न
सामाजिक जीवन से था दूर, नहीं थे ज्यादा दोस्त
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी इंजीनियर सुमित सामाजिक जीवन से दूर था। उसके ज्यादा दोस्त नहीं हैं। वह केवल अपने काम से मतलब रखता था। वह अपने रिश्तेदारों से भी ज्यादा मतलब नहीं रखता है। पुलिस जांच में आया है कि वह नशे की लत में अपना सामाजिक जीवन छोड़ चुका था।
कॉलेज के टाइम से ही थी नशे की लत
इंजीनियर सुमित की नशे की लत कॉलेज के टाइम से ही थी। पत्नी अंशुबाला ने करीब डेढ़ साल पहले घर में नशे की गोलियां देख कर विरोध किया और बहन गुड्डी से शिकायत की थी। पत्नी नशे का विरोध करती थी। इससे सुमित को पत्नी की कही हर बात खुद पर कटाक्ष लगने लगी थी। पत्नी की बातें सुमित को अहम को ठेस पहुंचाती थीं। कई महीनों से बेरोजगार होने के बाद सुमित आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उससे पत्नी से रुपये मांगने पड़ते थे।
अंशुबाला के वसुंधरा सेक्टर 15 निवासी भाई पंकज ने बताया कि सुमित को नशे की लत कॉलेज के समय से ही थी, लेकिन करीब डेढ़ साल पहले अंशु को घर में नशे की दवाइयां मिली थीं। जिनके बारे में पूछने पर सुमित ने उससे झूठ बोला था। अंशुबाला ने इंटरनेट पर मिली दवाइयों के बारे में सर्च किया तो उसे सुमित के नशाखोर होने के बारे में पता चला था। अंशुबाला ने इस बारे में अपने परिजनों के साथ इंदिरापुरम निवासी सुमित की बहन गुड्डी को जानकारी दी। गुड्डी ने भी घर पहुंच कर सुमित को नशा न करने के लिए समझाया था, लेकिन सुमित ने किसी की बात नहीं मानी।