फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी पर था अवैध संबंधों का शक, हत्या कर एक घंटे लाश के पास रोता रहा, फिर पहुंच गया पुलिस के पास

Wed, 24 Apr 2019 09:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Apr 2019 09:08 AM IST
विज्ञापन
Wife Brutal murder for extra marital affair doubt in rudrapur
रुद्रपुर में पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

पति को पत्नी पर किसी के साथ अवैध संबंधों का शक था। लाख समझाने पर भी जब वह नहीं मानी तो पति ने उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने वाले पति मोहन का कहना है कि रितु का चाल-चलन ठीक नहीं था। इसके लिए उसने रितु को काफी बार समझाया भी, लेकिन वह नहीं मानती थी। उसके दोस्तों को भी रितु के बदचलन होने की जानकारी थी और वे अक्सर उसे ताना मारते थे। 

Wife Brutal murder for extra marital affair doubt in rudrapur
रुद्रपुर में पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रुद्रपुर में हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे मोहन शराब के नशे में बाजार से घर पहुंचा और विवाद के बाद करीब 10:30 बजे उसने गला दबाकर रितु की हत्या कर दी। करीब 12 बजे तक वह रितु की लाश के पास बैठकर रोता रहा और इसके बाद चौकी चला गया। वहां करीब 12: 30 बजे मोहन ने पुलिस के आगे सरेंडर कर दिया। 

Wife Brutal murder for extra marital affair doubt in rudrapur
रुद्रपुर में पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मोहन ने बताया कि जब वह रितू को समझाने की कोशिश करता था तो उल्टा रितु अपने पहले पति के हाथों उसे मरवाने की धमकी देती थी। इसी वजह से उसने रितु का कत्ल कर दिया। दूसरी ओर, मृतका के भाई राम सिंह का कहना है कि पहले पति से अलग होने के बाद रितु मोहन के संपर्क में आई थी। इसी दौरान बाइक लूट के आरोप में मोहन को जेल हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife Brutal murder for extra marital affair doubt in rudrapur
रुद्रपुर में पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

मोहन ने जमानत के लिए रितु से 50 हजार रुपये की मदद मांगी और जेल से बाहर आने के बाद दोनों ने अपनी मर्जी से विवाह कर लिया। इसके बाद रितु ने कई बार मोहन से रुपए मांगे लेकिन मोहन टालता रहा। यही रुपए रितु की हत्या की वजह बने। इधर, पुलिस कस्टडी में भी मोहन को रितु का कत्ल करने पर किसी तरह का पछतावा नहीं था। मोहन बार-बार कहता रहा कि गलत आचरण होने पर उसने रितु की हत्या की है। 

विज्ञापन
Wife Brutal murder for extra marital affair doubt in rudrapur
रुद्रपुर में पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला

वारदात के बाद फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस इस बात का भी अंदेशा जता रही है  कि मोहन ने कहीं हत्या से पहले  रितु को कोई नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश तो नहीं किया और फिर गला दबाकर उसे मारा होगा। फोरेंसिक टीम ने मृतका की ओर से बनाए गए खाने का सैंपल भी जांच के लिए लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों की पुष्टि न होने पर बिसरा सुरक्षित रखा जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed