{"_id":"5f98f1d88ebc3e9bb5430aab","slug":"bareilly-teacher-murder-case-vinita-liked-the-rich-people-lives-a-luxury-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बरेली शिक्षक हत्याकांड: सीधे-सादे थे अवधेश, विनीता को अच्छे लगते थे रईस लोग, जीती है लग्जरी लाइफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली शिक्षक हत्याकांड: सीधे-सादे थे अवधेश, विनीता को अच्छे लगते थे रईस लोग, जीती है लग्जरी लाइफ
Wed, 28 Oct 2020 11:45 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
बरेली शिक्षक हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली शिक्षक हत्याकांड में एक और नया खुलासा हुआ है। विनीता उर्फ बिंदु की सीधे-सादे मिजाज के शिक्षक पति अवधेश से कभी पटरी नहीं खाई। वह चमक-दमक भरी जिंदगी जीने की शौकीन थी और इसके लिए इतनी रईस बनना चाहती थी कि जी भरके पैसे खर्च कर सके।
आरोपी विनिता
- फोटो : अमर उजाला
इसीलिए पहले घर पर ही रिलैक्स जोन नाम से ब्यूटी पार्लर खोला औ फिर अपने भाई के साथ एक नेटवर्किंग कंपनी भी ज्वाइन कर ली और बरेली में उसका काम शुरू किया। कुछ ही समय में उसने कई रईसों संपर्क बना लिए। उसके ये शौक अवधेश के लिए सिरदर्द बन गए।
आरोपी विनिता
- फोटो : अमर उजाला
विनीता की उम्र अवधेश से 12 साल कम थी। उम्र के इस अंतर का असर उनके पारिवारिक जीवन पर भी दिखता था और विचारों पर भी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक विनीता का भाई प्रदीप जादौन फिरोजाबाद की एक नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी से जुड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी घर में हुई थी हत्या
- फोटो : अमर उजाला
उसी की मदद से विनीता और छोटी बहन ज्योति ने भी कंपनी की बरेली ब्रांच में काम शुरू कर दिया। शुरुआत अवधेश की बड़ी रकम कंपनी में निवेश कराने से हुई। एक साल पहले कंपनी ने विनीता को एक स्कूटी भी दे दी थी।
विज्ञापन
bareilly lecturer murder
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के मुताबिक इसके बाद कंपनी के कर्मचारियों के साथ कई बाहरी लोगों का भी विनीता के घर आना-जाना हो गया। कंपनी के ही आगरा निवासी एक अधिकारी से विनीता की नजदीकी हो गई। अवधेश को पता चला था कि उनके स्कूल जाने के बाद कंपनी के नाम पर कई लोग उनके घर आते-जाते हैं। आसपास के लोग भी इस आवाजाही से असहज थे।