{"_id":"598b04984f1c1b437d8b4732","slug":"ballia-police-arrest-ragini-murder-accused","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बलियाः रागिनी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जानिए हत्या की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलियाः रागिनी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, जानिए हत्या की वजह
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
ragini
- फोटो : अमर उजाला
Trending Videos
ragini
- फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले के बांसडिह थाना क्षेत्र के बजहां गांव में मंगलवार की सुबह स्कूल जाते वक्त 12वीं की छात्रा की निर्मम तरीके से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड के दो आरोपियों को हत्या में प्रयुक्त चाकु के साथ गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। बुधवार को एसपी सुजाता सिंह ने इस हत्याकांड का खुलासा किया।
ragini
- फोटो : अमर उजाला
इस हत्याकांड को अंजाम दिया था गांव के ग्रामप्रधान पुत्र प्रिंस उर्फ आदित्य तिवारी पुत्र कृपाशंकर तिवारी व राजू यादव पुत्र रामचंद्र यादव ने। एसपी ने बताया कि अभियुक्त प्रिंस का रागिनी से प्रेम-प्रपंच चल रहा था। लेकिन इधर किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हो गई थी। इससे अभियुक्त प्रिंस नाराज हो गया था। उसने साथियों के साथ मिलकर रागिनी की हत्या करने की योजना बनाई। बुधवार की सुबह स्कूल जाते वक्त चाकू से रेतकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
ragini
- फोटो : twitter
परिवार वालों का कहना है कि रागिनी से प्रिंस उर्फ आदित्य तिवारी एक तरफा प्यार करता था। वह रागिनी को बार-बार बात करने के लिए दबाव बनता था। लेकिन वह बात करना नहीं चाहती थी। उसे क्या पता था कि एक दिन उसकी निर्मम तरीके से हत्या हो जाएगी। जबकि कुछ लोगों का कहना था कि युवती का अन्य किसी लड़के से बात करना अभियुक्त को नागवार लगता था।
विज्ञापन
ragini
- फोटो : अमर उजाला
रागीनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी प्रिंस उर्फ आदित्य तिवारी शातिर दिमाग का है। इसके ऊपर पूर्व में हनुमानगंज क्षेत्र में मोबाइल छिनने का भी आरोप है। इसके अलावा क्षेत्र में अपने दोस्तों के साथ स्कूल जाने के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़ करने का भी आरोप है। प्रधान का एकलौता पुत्र होने के कारण घर वाले कुछ बोल नहीं पाते थे। जिससे उसका मनोबल दिन पर दिन बढ़ता गया। जीता जागता उदाहरण रागीनी हत्याकांड है।