फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बनारस में 'सिक्सर किंग' युवराज ने युवाओं को दिया मुश्किलों से लड़ने का मंत्र

Thu, 10 Aug 2017 10:32 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 10 Aug 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
yuvraj singh gives success tips for youth in varanasi
yuvraj - फोटो : अमर उजाला
भारतीय क्रिकेट टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह मंगलवार को वाराणसी में थे। यहां उन्होंने  अपनी संस्था यूवीकैन के रेडिमेड चेन की ओपनिंग की। इस अवसर पर युवराज काशी के युवाओं से मुखातिब हुए। आगे की स्लाइड्स में जानिए उन्होंने क्या कहा...
yuvraj singh gives success tips for youth in varanasi
yuvraj - फोटो : अमर उजाला
हार मत मानिए आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ते रहिए। जीत और आपकी मंजिल आपकी होगी। हिम्मत कभी नहीं हारनी चाहिए। जब आपका परिवार, दोस्त और चाहने वाले हर कदम पर आपके साथ हों तो जिंदगी की हर लड़ाई बेहद आसान होती है। हमारी जिंदगी में रिश्ते, दोस्त और परिवार सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। यह मंत्र  भारतीय क्रिकेट के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने मंगलवार को बातचीत के दौरान युवाओं को दिया। 
yuvraj singh gives success tips for youth in varanasi
yuvraj - फोटो : अमर उजाला

वह अपनी संस्था यूवीकैन के रेडिमेड चेन की ओपनिंग के दौरान कैटोमेंट स्थित होटल में मुखातिब थे। इस दौरान युवराज की मां शबनम सिंह भी मौजूद थीं। 2011 विश्व कप विजेता टीम के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी रहे युवराज सिंह ने कहा कि कैंसर से जंग जीतने के बाद उन्हें यह अहसास हुआ कि आम आदमी के लिए इस रोग से लड़ना बहुत मुश्किल है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
yuvraj singh gives success tips for youth in varanasi
yuvraj - फोटो : अमर उजाला
इसी उद्देश्य से यूवीकैन संस्था बनाई है। इस संस्था के रेडिमेड गारमेंट से होने वाली बिक्री का एक हिस्सा कैंसर रोगियों के इलाज के लिए जाएगा। मेरा यह सपना आज पूरा हो गया है। यूवीकैन के माध्यम से हमारा प्रयास है कि हम कैंसर रोगियों के लिए इतना पैसा इकठ्ठा कर सकें कि आम आदमी की मदद कर सकें। आम लोगों को कैंसर से लड़ने के लिए हम सहारा बनने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
yuvraj singh gives success tips for youth in varanasi
yuvraj - फोटो : अमर उजाला
युवराज ने कहा कि यूवीकैन रेडिमेड गारमेंट के चेन की पहली शाप बनारस में खोलने के पीछे बस यही मकसद है कि यह शहर विश्व का सबसे पुराना शहर है।  इसका अपना एक अलग ही महत्व है। प्रधानमंत्री जी का शहर भी है। हमसे कई लोगों ने कहा कि चंडीगढ़ से क्यों नहीं खोल रहे हैं तो हमने उनसे यही कहा कि यह विश्व की सबसे प्राचीन नगरी है और इसका अपना एक इतिहास है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed