फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनाली फोगाट: टिकटॉक स्टार के निधन से पूरा हरियाणा हैरान, ऐसे भाजपा से शुरू किया था राजनीतिक सफर

Tue, 23 Aug 2022 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 23 Aug 2022 03:11 PM IST
विज्ञापन
Who is Sonali Phogat All You Need to About Died BJP Leader and TV Actress
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
भाजपा की तेजतर्रार नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट के निधन की खबर मंगलवार को जैसे ही फैली, लोग हतप्रभ रह गए। सोनाली ने करीब 12 घंटे पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट को अपडेट किया था।  


2016 में सोनाली के पति संजय फोगाट भी फार्म हाउस में मृत मिले थे। फतेहाबाद के भूत्थन खुर्द में ढाका परिवार की बेटी सोनाली 22 से 25 तक अपने पूर्व निर्धारित गोवा टूर पर थी। वे अपने टिकटॉक वीडियो से चर्चा में रहती थीं। 

Who is Sonali Phogat All You Need to About Died BJP Leader and TV Actress
सोनाली फोगाट - फोटो : फाइल
सोनाली फोगाट की मौत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शोक जताया। उन्होंने ट्वीट किया-भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के आकस्मिक निधन का बेहद दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की क्षमता प्रदान करें। ओम शांति!
Who is Sonali Phogat All You Need to About Died BJP Leader and TV Actress
सोनाली फोगाट - फोटो : फाइल
भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने ट्वीट किया कि सोनाली फोगाट के अकस्मात निधन की सूचना से बेहद आहत हूं। वे बेहद मिलनसार एवं बेहतरीन कलाकार थीं। परमपिता परमात्मा उनको अपने चरणों में स्थान दे तथा परिजनों को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति दे। ओम शान्ति
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Sonali Phogat All You Need to About Died BJP Leader and TV Actress
सोनाली फौगाट - फोटो : फाइल
हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने गोवा भाजपा के अध्यक्ष से बात की। धनखड़ ने ट्वीट कर बताया कि कलाकार व भाजपा कार्यकर्ता, आदमपुर क्षेत्र से 2019 की उम्मीदवार रही सोनाली फोगाट के निधन का दुखद समाचार मिलने से हतप्रभ हूं। गोवा भाजपा अध्यक्ष से बात कर परिजनों के सहयोग का आग्रह किया है।
विज्ञापन
Who is Sonali Phogat All You Need to About Died BJP Leader and TV Actress
सोनाली फोगाट - फोटो : @sonaliphogatbjp
सोनाली फोगाट ने 2019 में भाजपा की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। वे कुलदीप बिश्नोई से हार गई थीं। उन्होंने बिग बॉस 14 में वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। वे अपने बयानों से अक्सर चर्चा में रहती थीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed