फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुल्हन बनते ही पहलवानी और राजनीति को लेकर बबीता फौगाट ने लिया बड़ा फैसला, पिता बोले- शाबाश

Tue, 03 Dec 2019 09:18 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चरखी दादरी(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 03 Dec 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
Vivek Suhag, Dangal Girl Babita Phogat Big Decision Regarding Wrestling and Politics
बबीता फौगाट - फोटो : अमर उजाला
विवेक सुहाग संग शादी के बंधन में बंधते ही बबीता फौगाट ने पहलवानी और राजनीति को लेकर बड़ा फैसला लिया और विदाई से पहले सभी को उससे अवगत भी करा दिया।
Vivek Suhag, Dangal Girl Babita Phogat Big Decision Regarding Wrestling and Politics
विवेक सुहाग की दुल्हन बनीं बबीता फौगाट - फोटो : अमर उजाला
बबीता फौगाट ने कहा कि बेशक शादी हो गई है, लेकिन वे न तो पहलवानी छोड़ेंगी और न ही राजनीति। वे दोनों क्षेत्रों में सक्रिय रहेंगी। पहलवानी उनका पहला प्यार है तो उसे छोड़ने का सवाल ही पैदा नहीं होता। राजनीति में उनकी रुचि है तो वे इसमें भी लगातार काम करती रहेंगी।
Vivek Suhag, Dangal Girl Babita Phogat Big Decision Regarding Wrestling and Politics
विवेक सुहाग की दुल्हन बनीं बबीता फौगाट - फोटो : अमर उजाला
बबीता फौगाट ने कहा कि शादी हो गई है, लेकिन वे अपना राजनीतिक हलका दादरी नहीं छोड़ेंगी। वे जल्दी ही दादरी में शिफ्ट हो जाएंगी। दादरी की जनता ने उन्हें काफी प्यार दिया है और वे हमेशा उनकी भलाई के लिए काम करती रहेंगी। वे किसी कीमत पर हलका नहीं छोड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Vivek Suhag, Dangal Girl Babita Phogat Big Decision Regarding Wrestling and Politics
विवेक सुहाग की दुल्हन बनीं बबीता फौगाट - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि भाजपा नेता व पहलवान बबीता फौगाट रविवार रात भारत केसरी रह चुके पहलवान विवेक सुहाग के साथ परिणय सूत्र में बंध गईं। हरियाणा में चरखी दादरी जिले के बलाली गांव में साधारण ढंग से शादी की रस्में अदा की गईं। शादी में फौगाट और सुहाग फैमिली सहित करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए।
विज्ञापन
Vivek Suhag, Dangal Girl Babita Phogat Big Decision Regarding Wrestling and Politics
विवेक सुहाग की दुल्हन बनीं बबीता फौगाट - फोटो : अमर उजाला
विवेक केवल 21 लोगों के साथ लेकर 'दंगल गर्ल' को ब्याहने पहुंचे। बबीता के लग्न में एक रुपया दिया गया है और शादी बिन दहेज के आठ फेरे लेकर संपन्न हुई। न बैंड बाजा आया और न ही डीजे बजा। शादी में प्लास्टिक का कहीं भी प्रयोग नहीं हुआ। शादी में लकड़ी के चम्मच और दोने ही प्रयोग किए गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed